अमित शाह के स्पेशल 150 संभालेंगे चुनाव की कमान | MP ELECTION NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। इस साल के अंत में होने जा रहे मप्र विधानसभा चुनाव की कमान अब सीएम शिवराज सिंह के हाथ नहीं रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूरे मध्यप्रदेश पर सीधा नियंत्रण करने का प्लान बनाया है। उन्होंने एक टीम तैयार की है जिसमें 150 सदस्यों को शामिल किया है। ये सभी जमीनी कार्यकर्ताओं से बात करेंगे और सीधे अमित शाह को रिपोर्ट करेंगे। अब भाजपा की पूरी कमान एक प्रकार से इन्हीं स्पेशल 150 के हाथ में आ जाएगी। इस टीम को मंडल स्पेशल टीम नाम दिया गया है। 

खास बात ये है कि अमित शाह ने अपनी टीम से पार्टी के सांसद और विधायकों को दूर रखा गया है और मंडल स्पेशल टीम को अंडर कवर तरीके से ज़मीन स्तर पर रिपोर्ट तैयार करने की ताकीद की गई है। 150 सदस्यों वाली बीजेपी की ये वो टीम है जो संगठन में अलग-अलग पदों पर काम कर रही है। 

पार्टी ने तय किया है कि मंडल स्पेशल टीम 26 मार्च से 2 अप्रैल के बीच मंडल प्रवास योजना के तहत मंडलों में जाकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद करेगी और उन्हें पार्टी की चुनावी रणनीति बताने का काम करेगी। बता दें कि केंद्रीय नेतृत्व की ओर से चुनाव वाले प्रदेशों में पार्टी को मजबूत करने के लिए ज़मीन स्तर तक जाने की ताकीद की गई है। उसी कड़ी में मंडल प्रवास योजना को मध्य प्रदेश में तेज करने की कवायद हो रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!