13 साल की उम्र में बहक गई थी बेटी, पिता ने गला काटकर हत्या कर दी | CRIME NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। करावल नगर इलाके में 13 साल की लड़की की पिछले दिनों हुई हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृत लड़की के पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पिता ने अपने बयान में बताया कि उसकी बेटी बहक गई थी। किसी लड़के ने उसे जाल में फंसा लिया था। वो लड़के की हत्या करने के इरादे से गया था। दोनों के रंगे हाथों पकड़ा लेकिन लड़का भाग गया। गुस्से में उसने बेटी की हत्या कर दी और शव गड्ढे में फेंक दिया। 

नॉर्थ-ईस्ट के डीसीपी ए. के. सिंघला ने बताया कि सुदेश (40) करावल नगर इलाके में ही दूध की डेयरी चलाता है। सुदेश ने बताया कि 7वीं में पढ़ने वाली बेटी 7 मार्च की शाम को घर से मोमोज लेने की बात कहकर गई थी। आमतौर पर अपने छोटे भाई को साथ लेकर जाती थी, लेकिन उस दिन नहीं ले गई। सुदेश को शक होने पर पीछा किया तो बेटी घर से थोड़ा आगे एक लड़के से मिलती दिखाई दी। उसे देखकर लड़का भाग गया, लेकिन सुदेश ने बेटी को बाइक पर बैठाया और ट्रॉनिका सिटी ले जाकर चाकू से गर्दन रेतकर उसकी हत्या कर दी। वहां गड्ढे में शव को फेंकने के बाद घर आ गया। 

इसके बाद उसी दिन शाम 5:45 बजे बेटी के लापता होने की थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे, लेकिन उसमें ऐसा कुछ हाथ नहीं लगा। इस बीच शुक्रवार सुबह लड़की के पिता ने ही बेटी के शव को ट्रॉनिका सिटी से खोज निकाला। मामले की सूचना यूपी पुलिस को दी गई, जिसने करावल नगर थाना पुलिस को जानकारी दी। खोजबीन शुरू की गई तो एक सीसीटीवी में लड़की बाइक पर बैठी हुई जाती दिखी। बाइक और हेलमेट आदि लड़की के पिता जैसे लग रहे थे। पुलिस ने लड़की के पिता से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। 

लड़के को मारने का था इरादा 
आरोपी पिता ने बताया कि उसी ने बेटी की हत्या की है, क्योंकि उसे किसी और लड़के से उसका बात करना पसंद नहीं था। यह बात उसने उससे कई बार कही थी। उस दिन जब उसे यह शक हुआ कि कहीं यह फिर से उस लड़के से मिलने तो नहीं गई है। उसने घर की रसोई से चाकू उठाया ओर बाइक लेकर उसकी ओर चल पड़ा। उसका इरादा लड़के को मारने का था, लेकिन लड़का भाग गया। इसके बाद उसने इस किस्से को खत्म करने की ठानी और बेटी को बाइक पर बैठाकर ट्रॉनिका सिटी ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!