महाराष्ट्र की हिंसा के लिए आरएसएस जिम्मेदार: राहुल गांधी | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भड़की जातीय हिंसा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरएसएस एवं भाजपा की मानसिकता को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा
A central pillar of the RSS/BJP’s fascist vision for India is that Dalits should remain at the bottom of Indian society. Una, Rohith Vemula and now Bhima-Koregaon are potent symbols of the resistance.
@OfficeOfRG
मंगलवार शाम ट्वीट कर राहुल गांधी ने कहा कि भारत के लिए RSS और बीजेपी का फासीवादी दृष्टिकोण ही यही है कि दलितों को भारतीय समाज में निम्न स्तर पर ही बने रहना चाहिए।राहुल गांधी ने उना की घटना और रोहित वेमुला का भी जिक्र किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा, 'उना, रोहित वेमुला और अब भीमा-कोरेगांव प्रतिरोध के सशक्त प्रतीक हैं।' 

दरअसल, यह पूरा विवाद 1 जनवरी 1818 के दिन हुए उस युद्ध को लेकर है, जो अंग्रेजों और पेशवा बाजीराव द्वितीय के बीच कोरेगांव भीमा में लड़ा गया था। इस युद्ध में अंग्रेजों ने भारत के वीर यौद्धा बाजीराव पेशवा द्वतीय की सेना को शिकस्त दी थी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ईस्ट इंडिया कंपनी की फौज में बड़ी संख्या में दलित भी शामिल थे। वो इस युद्ध में पेशवा की सेना पर अपनी जीत का जश्न मनाते हैं। 1 जनवरी सोमवार को इस युद्ध को 200 साल पूरे हुए। आजाद भारत में यह अकेला ऐसा आयोजन है जिसमें भारतीय यौद्धा की हार पर अंग्रेजी सेना में काम करने वाले सैनिकों के परिवार जश्न मनाते हैं। 

100 से ज्यादा गिरफ्तार 
सोमवार को पुणे से भड़की हिंसा की आग मंगलवार को मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में फैल गई। दलित और हिंदूवादी संगठन आमने-सामने आ गए हैं। मुंबई पुलिस के PRO ने कहा है कि कई इलाकों से 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा है। उन्होंने कहा कि चेंबूर या दूसरे पूर्वी उपनगरीय इलाके में धारा 144 नहीं लगाई गई है। हार्बर लाइन पर CSMT-कुर्ला और मानखुर्द के बीच स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। सेंट्रल रेलवे पर बाकी सभी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। 

बंद का आह्वान 
उधर, कार्यकर्ता और BR आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने बुधवार को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। थाणे में RPI के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुंबई के चेंबूर में सुरक्षा काफी कड़ी कर दी है। अब तक इस जातीय हिंसा में एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !