शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन: पढ़िए आप कितने प्रभावित होंगे

दैत्यों गुरु ग्रह शुक्र, सिंह राशि में प्रवेश कर चुके है। सिंह राशि में मंगल, बुध तथा सूर्य पहले से ही विद्यमान हैं। इस तरह सिंह राशि में चार ग्रहों की युति हो गई है। इस युति पर शनि ग्रह की दृष्टि भी है। आइये देखते है शुक्र महाराज का सिंह राशि पर भ्रमण व्यापार, विश्व तथा सभी 12 राशियों के लिये क्या परिणाम लाने वाला है। शुक्र महाराज तथा सूर्य देव आपस में शत्रु है। इसीलिये शुक्र का सिंह राशि में आना शुक्र से जुड़ी चीजे महिलाओं, फैशन जगत, सोना, चांदी, स्त्री जगत से जुड़े व्यापार के लिये हानिकारक रहेगा। सूर्य ग्रह सरकार का कारक होता है। सरकार द्वारा विलासिता तथा स्त्री व्यापार जगत में नये प्रतिबंध लगाये जायेंगे। वाहन उद्योग के लिये भी समय ठीक नही। आभूषण जगत में सरकार की टेढ़ी नज़र रहेगी।

*मेष*-पत्नी तथा व्यापार में साझीदार से मतभेद हो सकते है उनकी तकलीफों पर ध्यान दें।
*वृषभ*-मकान वाहन तथा साजसज्जा के कार्यों में समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में समय व्यतीत होगा।
*मिथुन*-मनोरंजक यात्रा तथा पर्यटन आदि के योग।भाग्यवर्धक कार्यों में सफलता प्राप्ति के योग।
*कर्क*-धन वृद्धि के योग।आमदनी के स्त्रोत अच्छा फल देंगे।व्यापारिक कार्यों में श्रेष्ठ सफलता प्राप्त होगीं।
*सिंह*-मान सम्मान की वृद्धि होगीं।व्यक्तित्व निर्माण तथा शान शौकत में वृद्धि का योग।
*कन्या*-भोग विलास की में समय बीतेगा।यात्रा के लिये समय ठीक नही।व्यर्थ के विवादों  से दूर रहें।
*तुला*-व्यापार में श्रेष्ठ समय,आमदनी के स्त्रोत श्रेष्ठ परिणाम देंगे,धनवृद्धि के योग।समय का लाभ उठावे।
*वृश्चिक*-कर्मक्षेत्र में मान सम्मान वृद्धि के योग।राज्यपक्ष से खास सफलता प्राप्ति के योग।
*धनु*-शुभ समय।भाग्य तथा राज्यपक्ष से खास सफलता का योग।शत्रुरोग तथा परेशानियों में कमी आयेगी।
*मकर*-राज्य कर्मक्षेत्र से जुड़ी जटिल समस्याओं को सुलझाने में समय बीतेगा।सोचसमझकर शांतिपूर्ण ढंग से कार्य करें।
*कुम्भ*-शुभ समय,मांगलिक कार्यों का योग।वाहनभवन तथा सामाजिक पक्ष से शुभ कार्यों का योग।
*मीन*-रोग,ऋण शत्रु पस्त होंगे।समस्याओं का निदान प्राप्त होगा।शुभ समय का लाभ उठावे।
प.चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184,7000460931
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!