BJP विधायक को तंग कर रहे हैं BJP के महापौर: दिग्गजों में संघर्ष

भोपाल। यहां भाजपा के दिग्गजों में अब खुला संघर्ष सामने आने लगा है। भाजपा के MAYOR ALOK SHARMA लंबे समय से भाजपा के ही MLA RAMESHWAR SHARMA को तंग कर रहे हैं। बात एक लो फ्लोर बस को मात्र 1 किलोमीटर आगे तक चलाने की है, लेकिन गुटबाजी के चलते मामला लगातार अटका हुआ है। हालात यह बन गए कि विधायक ने 7 दिन का अल्टीमेटम दे दिया। मांग पूरी ना हुई तो गंभीर परिणाम की धमकी दी गई है। 

भोपाल में हुजूर विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने आज बैरागढ़ चीचली से कजली खेडा तक का सफ़र लो फ्लोर बस से तय कर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित लो फ्लोर बसे बैरागढ़ चीचली तक ही जाती है जबकि नगर निगम भोपाल की सीमा इनायतपुर तक है एवं नियम के आधार पर इसके आगे भी कजली खेडा कालापानी गाँव तक का मार्ग भी परिवहन विभाग द्वारा अधिसूचित कर लिया गया है। जिसके आधार पर क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा विगत दो वर्षो से नगर निगम भोपाल से बसों का संचालन कजलीखेडा तक करने का आग्रह कर रहे हैं। 

श्री शर्मा ने कहा की वर्ष 2014 में इस मार्ग पर लो फ्लोर बस प्रारंभ करने का आग्रह मेरे द्वारा नगर निगम से किया गया था। तब उन्होंने नियम का हवाला देते हुए कहा था की यह मार्ग अधिसूचित नहीं है हम बस का संचालन नहीं कर सकते। इस पर विधायक शर्मा द्वारा वर्ष 2014 विधानसभा कार्यवाही के दौरान विभागीय मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष यह मांग रखी गयी की शहरी क्षेत्र से जुडी ग्राम पंचायते जिनकी अधिकतम दूरी 20 किलोमीटर तक हो इन्हें अधिसूचित कर लो फ्लोर बसों की सुविधा ग्रामीण नागरिको तक पहुंचायी जाना उचित होगा। जिस पर विभागीय मंत्री महोदय ने अपनी सहमति देते हुए सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के ऐसे शहरो जहाँ लो फ्लोर बस का संचालन है के 20 किलो मीटर क्षेत्र को अधिसूचित कर दिया। 

श्री शर्मा ने कहा की 2014 में अधिसूचित मार्ग होने के बाद भी महज 1 किलोमीटर आगे बस का संचालन निगम द्वारा नहीं किया गया यह दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने बताया की कजली खेडा, कालापानी, बोरदा, थुआखेडा, हाल मार्क सिटी, माय सिटी, ट्यूलिप ग्रीन, छोटा खेडा, बोदाखो, पिली तलाई, धोलीउमर, इनायतपुर, गोंडीपूरा, महाबढ़िया सहित हजारो नागरिको, मरीजों, विद्यालयीन छात्र छात्राओ को प्रतिदिन किसी अन्य सार्वजानिक परिवहन के साधन न होने की वजह से पैदल सफ़र करना पड़ता है।

आय बढ़ेगी, दुर्घटनाओ एवं रोज लगने वाले जाम पर लगेगा अंकुश
ज्ञात हो की बैरगढ चीचली तक जाने वाली लो फ्लोर बसों को खड़े होने के लिए बस स्टैंड नहीं बनाया गया है। यह बसें बैरागढ़ चीचली से बीच सड़क पर यू टर्न लेकर भोपाल का रुख करतीं है। जिससे यहाँ आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इन दुर्घटनाओ में 4 लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। यह बसें कजली खेडा तक जाएँगी तो इससे करोडो के घाटे में चल रहे बीसीएलएल को कुछ अतिरिक्त व्यय किये बिना आय भी बढ़ेगी। विधायक श्री शर्मा ने कहा की कजली खेडा में मुख्य पर 2 एकड़ शासकीय भूमि उपलब्ध है जिसपर निगम भविष्य में बस स्टेण्ड बना सकता है। जिससे रोड पर अपनी बारी का इंतजार करने वाली इन बसों से लगने वाले जाम से निज़ात मिलेगी।

कचड़े ओर पाइप का परमिट, बसों का नही: रामेश्वर
लो फ्लोर बस से सवारी करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की कजली खेडा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है यहाँ नगर निगम द्वारा प्रतिदिन बड़े बड़े ट्रकों से निगम क्षेत्र का कचड़ा लाया जाता है। एक दशक से अधिक समय से नगर निगम के बड़े बड़े पाइपो ने इन गाँवो के खेल मैदान, स्कूल के मुख्य द्वारो पर अपना कब्ज़ा कर रखा है। इनका परमिट नगर निगम से यहाँ के नागरिको द्वारा नहीं माँगा गया। वही दूसरी ओर यहाँ के नागरिक नियम होने के बाद हजारो नागरिक प्रतिदिन पैदल चल कर अपना सफ़र तय कर रहे है यह नगर निगम की संवेदनहीनता नहीं है तो फिर क्या ?    

सात दिन में बस सेवा शुरू नही तो परिणाम भुगतने को तैयार रहे: रामेश्वर
विधायक रामेश्वर शर्मा ने बीसीएलएल के अधिकारियो को सख्त निर्देश देते हुए कहा की 7 दिनो के अंदर इस मार्ग पर लो फ्लोर बसों का संचालन शुरू किया जाये अथवा बीसीएलएल इसके गंभीर परिणाम भोगने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा की शासकीय या अर्द्ध शासकीय कोई भी विभाग नागरिकों की सुविधाओं के लिए है, लोकतंत्र में जनता से ऊपर कोई भी नहीं उन्होंने कहा की अगर जनता ही परेशान रहेगी तो यह हम सबके के लिए ठीक नहीं है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !