1 फरवरी को ही पेश होगा आम बजट, सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप से इंकार किया

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने संसद में बजट पेश करने की तारीख को आगे बढ़ाने से इन्‍कार कर दिया है। सोमवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि 1 फरवरी को बजट पेश होने की वजह से पांच राज्‍यों में होने वाले चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बता दें कि केंद्र सरकार 1 फरवरी को आम बजट पेश करने की तैयारी में है और कांग्रेस ने इसका यह कहते हुए विरोध किया था कि सरकार बजट में लोकलुभावन वादे कर चुनावी राज्‍यों में जनता को प्रभावित करने की कोशिश कर सकती है।

पूरे मामले में एक जनहित याचिका दायर करते हुए वकील एमएल शर्मा ने कहा था कि बजट पेश करने की तारीख को आगे बढ़ाया जाए। साथ ही इसमें किसी भी तरह की राहत और वित्तिय प्रावधान की घोषणा करने से रोका जाए क्‍योंकि पांच राज्‍यों में चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है। कोर्ट ने इसे लेकर कहा कि मामले में हस्‍तक्षेप का कानून में कोई प्रावधान नहीं है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!