भाजपा की दो बैठकें 9 अप्रैल को भोपाल में

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह ने बताया कि 9 अप्रैल को प्रातः 11 बजे एवं दोपहर 3 बजे आवष्यक बैठक पं. दीनदयाल परिसर, प्रदेश कार्यालय भोपाल में रखी गयी है। दोनों बैठकों को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अरविन्द मेनन संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रातः 11 बजे बैठक में नगर निगम महापौर, अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष, केन्द्रीय सहकारी बैंको के अध्यक्ष और दोपहर 3 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष उपस्थित होंगे। उक्त दोनों बैठको में उज्जैन एवं इंदौर संभाग को शामिल नहीं किया गया है।  

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!