मांगें नहीं मानीं तो विकास कार्य ठप कर देंगे: इंजीनियर एसोशिएशन

भोपाल। प्रदेश के सभी वर्गों के शासकीय इंजीनियर राज्य सरकार के खिलाफ एक जुट हो गये है, जिसके चलते राजधानी भोपाल मे आज मध्यप्रदेश इंजीनियर डिप्लोमा एसोशिएशन के बैनर तले आंदोलन किया गया। 

मध्यप्रदेश इंजिनियर डिप्लोमा एसोशिएशन के प्रांताध्यक्ष बी.एस.परिहार ने बताया कि प्रदेश सरकार अभियंत्रियों के साथ भेदभाव कर रही है। बता दें, सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के विरोध में बाइक रैली का आयोजन किया गया था लेकिन सरकार के तानाशाही रवैये के कारण रैली की भी अनुमति नहीं दी गई। परिहार ने कहा कि सरकार से पिछले दो सालों से एसोशिएशन अपनी मांग कर रहा है, जिस पर सरकार ने अभी तक सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। 

आंदोलनकारियों ने बताया कि इन मांगो में पदोन्नति, संविदा पर कार्य कर रहे इंजीनीयर्स का नियमितिकरण, शासन की घोषणा के बाद पदोन्नत वेतनमान, देश मे सबसे कम मध्यप्रदेश के महज 3200 ग्रेड पे को बढ़ाने की मांगे प्रमुख है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द इन मांगो पर विचार नहीं किया तो प्रदेश मे सामुहिक रुप से भूख हड़ताल के साथ सामूहिक हड़ताल की जाएगी। इतना ही नहीं बल्कि 11 अप्रैल से प्रदेश के सभी निर्माण कार्यों को रोक,  अनिश्चितकालीन हड़ताल कि चेतावनी भी सरकार को दी है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!