भोपाल। भोपाल में पढ़ने के लिए आने वाले स्टूडेंट्स को यह शहर पढ़ाई के अलावा बहुत कुछ और भी देता है। छत्तीसगढ़ से यहां पढ़ने के लिए आई वंदना वशिष्ठ के सपनों को नहीं उड़ान इसी शहर ने दी। पढ़ाई तो वो इंजीनियरिंग की कर रही थी परंतु मॉडलिंग उसकी रगों में बसी थी। भोपाल ने उसे प्लेटफार्म उपलब्ध करा दिया। चिरिमिरी की वंदना वशिष्ठ अब एक जाना पहचाना नाम बनती जा रही है।
वंदना वशिष्ट का जन्म छत्तीसगढ़ के चिरिमिरी में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई चिरिमिरी से पूरी करने के बाद वे भोपाल आ गईं। भोपाल के ऑल सैंट कॉलेज से उन्होंने रोबोटिक्स में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वे एक ब्राह्मण परिवार में पली-बढ़ीं। उनकी मां एक डॉक्टर और पिता समाजिक कार्यकर्ता हैं। साथ ही उनकी एक बहन और दो भाई हैं। उनकी दादी स्कूल की प्रिंसिपल रह चुकी हैं।
इंजीनियरिंग करने के बाद वंदना ने एक टीवी चैनल के लिए एंकरिंग की। और कई टीवी सीरियल भी किए। सन् 2012 वंदना तब चर्चाओं में आई जब उन्होंने मिस एशिया बिकिनी का ताज जीता। टीवी सीरियल्स के साथ ही वंदना साउथ की कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वंदना पर तिरंगे का अपमान करने के आरोप भी लग चुके हैं।