भोपाल। राज्य के कृषिमंत्री एवं कटनी के प्रभारी मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया और विवादों का चोलीदामन का साथ है। बाबाजी के नाम से मशहूर कुसमरिया एक नये विवाद में फंस गए हैं। बाबाजी ने कटनी की महिला कांग्रेस नेत्रियों से साफ कह दिया कि वे 'प्रसव पीड़ा का आनंद उठाएं।'
दरअसल, मामला यूं है कि कटनी में नवनिर्मित ब्रिज उदघाटन के इंतजार में है। प्रभारी मंत्री कुसमरिया से इस बारे में महिला कांग्रेस नेत्रियों ने मुलाकात की और ब्रिज को तत्काल जनता के लिए खोलने की मांग की, जिस पर कुसमरिया ने कहा कि ब्रिज बनकर तैयार है और उसका शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किया जाना है, इसलिए वे प्रसव पीड़ा का आनंद उठाएं।
कुसमरिया के बेहूदा बयान पर बवाल मच गया और उनके विरोधियों ने उसे तूल दे दिया। उधर, भाजपा कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने भोपाल आए कुसमरिया ने 'सहारासमय' न्यूज चैनल से बात करते हुए अपने बयान की स्वीकारोक्ति की और कहा कि हां, मैंने प्रसव पीड़ा की बात कही है। आखिर, उसमें गलत क्या है। प्रसव पीड़ा का अपना आनंद होता है। सुखद अनुभव होता है। कांग्रेस की महिला ऩेत्रियां अब बाबाजी पर उबल रही हैं और बाबाजी एक नई मुसीबत में फंस गए हैं।