भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार को किसान सड़कों पर उतर आए। फंदा बाईपास पर बड़ी संख्या में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सीहोर की ओर से आने वाले वाहनों को रोक दिया, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह चरमरा गया।
Bhopal: Bharatiya Kisan Sangh Blocks Roads Over MSP Demand, Farmers Stand Firm
प्रदर्शन कर रहे किसान समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी को लेकर खासे नाराज़ नजर आए। उनका कहना है कि जब तक सरकार फसलों का उचित दाम सुनिश्चित नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने साफ किया कि आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए।
‘घेरा डालो-डेरा डालो’ से बढ़ा दबाव
भोपाल में भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में “घेरा डालो, डेरा डालो” आंदोलन चलाया जा रहा है। इसमें समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग, किसान सम्मान निधि, भूमि अधिग्रहण का मुआवजा, फसल बीमा और बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर किसान सड़कों पर उतरे हैं। उनका आरोप है कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
मुख्य मुद्दों पर सरकार से जवाब की मांग
सोमवार सुबह 11 बजे से एमपी नगर वृत्त और हुजूर तहसील से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन तेज किया गया। किसानों ने गेहूं खरीदी में देरी, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा, भूमि अधिग्रहण में उचित भुगतान और राजस्व कार्यों में देरी जैसे मुद्दे उठाए।
किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और उग्र होगा, जिससे राजधानी में जनजीवन पर और बड़ा असर पड़ सकता है।

.webp)