Bhind डाकघर गबन मामले में राजस्थान के सोनू कुमार मीणा निलंबित

Updesh Awasthee
मुरैना, 16 फरवरी 2026
: अधीक्षक डाकघर, चंबल संभाग मुरैना ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय धनराशि के गबन प्रकरण में दोषी पाए जाने पर प्रधान डाकघर भिंड में पदस्थ डाक सहायक एवं कार्यवाहक खजांची श्री सोनू कुमार मीणा को निलंबित कर दिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 2 करोड़ 12 लाख रुपये के गबन प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध केन्द्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 1965 के नियम 14 के अंतर्गत आरोप-पत्र जारी किया गया है। आरोप-पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से प्रेषित किया गया था, किंतु निलंबन अवधि के दौरान निर्धारित मुख्यालय प्रधान डाकघर मुरैना तथा उनके मूल निवास पते ग्राम लौरबाड़ा, तालाबगांव, तहसील लालसौट, जिला दौसा (राजस्थान) पर भेजे गए पत्र अवितरित लौट आए हैं। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!