मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा आरक्षित भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। पुलिस हेडक्वार्टर के आदेश के बाद परीक्षा नियंत्रक मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी गई है। न्यूज़ कंफर्म करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड की गई सूचना की कॉपी इस समाचार में संलग्न है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की सूचना (जावक नंबर के बिना)
मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल से जारी सूचना में लिखा है कि, पुलिस उप महानिरीक्षक (चयन/भर्ती), भोपाल के अनुरोध पर पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने एवं संशोधन की अंतिम तिथियां में संशोधन किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग (पुलिस), मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा-2025, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग (पुलिस), मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती हेतु चयन परीक्षा-2025 के ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित करने की तिथि दिनांक 15.09.2025 से 29.09.2025 तक एवं ऑनलाइन आवेदन-पत्र में संशोधन की तिथि दिनांक 15.09.2025 से 04.10.2025 तक निर्धारित की गई थी। जिसमें संशोधन कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा हेतु ऑनलाइन फॉर्म की नई लास्ट डेट
01. ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 06.10.2025
02. ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 08.10.2025