JEE Mains 2025 - टॉपर्स तो दूर की बात, NTA 100 स्कोर में भी मध्य प्रदेश का नाम तक नहीं

Bhopal Samachar
0
मध्य प्रदेश के इंदौर-भोपाल सहित सभी बड़े शहरों में कोचिंग सेंटर वाले बड़े-बड़े विज्ञापन जारी करते हैं। दावा करते हैं कि वह, दिल्ली और कोटा के टीचर्स के बराबर योग्यता रखते हैं परंतु रिजल्ट वाले दिन उनकी असलियत ओपन हो जाती है। JEE Mains 2025 की टॉपर्स की लिस्ट में मध्य प्रदेश का एक भी विद्यार्थी नहीं है। यहां तक की 100 NTA स्कोर में भी मध्य प्रदेश का नाम नहीं है। 

JEE Mains 14 टॉपर्स में से 12 सामान्य वर्ग वाले

अखिल भारतीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 2024 के पहले चरण में 14 विद्यार्थियों ने परफेक्ट 100 स्कोर हासिल किया है। NTA- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जनवरी सत्र का रिजल्ट एक दिन पहले मंगलवार को ही घोषित कर दिया। 14 टॉप स्कोरर्स में 12 सामान्य वर्ग से हैं। एक छात्र ओबीसी और एक एससी कैटेगरी से हैं। जेईई मेन 2025 का दूसरा चरण अप्रैल में होगा। इसके बाद, पेपर 1 और पेपर 2 के नतीजों के आधार पर जेईई एडवांस्ड के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे।

JEE Mains NTA 100 में मध्य प्रदेश का एक भी नहीं

एनटीए 100 स्कोर हासिल करने वाले छात्रों में राजस्थान के पांच विद्यार्थियों के नाम शामिल है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और गुजरात के विद्यार्थियों के नाम भी शामिल है परंतु मध्य प्रदेश का एक भी नाम शामिल नहीं है।
  1. आयुष सिंघल (राजस्थान), 
  2. कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक), 
  3. दक्ष (दिल्ली-एनसीटी), 
  4. हर्ष झा (दिल्ली-एनसीटी), 
  5. राजित गुप्ता (राजस्थान), 
  6. श्रेयस लोहिया (उत्तर प्रदेश), 
  7. सक्षम जिंदल (राजस्थान), 
  8. सौरव (उत्तर प्रदेश), 
  9. विशद जैन (महाराष्ट्र), 
  10. अर्णव सिंह (राजस्थान), 
  11. शिवेन तोषनीवाल (गुजरात), 
  12. साई मनोग्ना गुथकोंडा (आंध्र प्रदेश), 
  13. ओम प्रकाश बेहेरा (राजस्थान), 
  14. बानी ब्रता माजी (तेलंगाना) शामिल हैं।

पेपर-पैटर्न बदलने से संख्या कम हुई एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के मुताबिक पेपर के पार्ट-बी में विकल्पों की सुविधा समाप्त करने का असर स्कोर कार्ड पर आया है। जेईई मेन-2024 जनवरी सेशन में देश में 23 विद्यार्थियों ने 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया था। इस बार सिर्फ 14 स्टूडेंट्स हैं।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। इनकी डायरेक्ट लिंक स्क्रॉल करने पर मिल जाएगी। शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा और नौकरियों से संबंधित से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करते हुए सबसे अंत में जाएं और POPULAR Category में career पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!