पश्चिमी समुद्र के बदमाश बादल हिमालय को पार करके मध्य प्रदेश के आसमान में प्रवेश कर चुके हैं मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा और डिंडोरी के आसमान में दिखाई दे रहे हैं। आने वाले दो दिनों में यह बादल मध्य प्रदेश के और कई जिलों के आसमान में छा जाएंगे। घने हो जाएंगे। कुछ इलाकों में बारिश होगी और कुछ इलाकों में बादलों से बिजली गिरेगी।
मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान - 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
IMD - भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 11 जनवरी को शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, होशंगाबाद, हरदा, बैतूल और बुरहानपुर के आसमान पर घने बादल छा जाएंगे। इसके कारण कुछ इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सभी जिलों के कलेक्टर्स को सूचित कर दिया गया है। ऐसे मौसम में किसी भी व्यक्ति को खुले आसमान के नीचे रात्रि विश्राम नहीं करने देंगे। सभी यात्रियों एवं निर्धन नागरिकों को आश्रय उपलब्ध करवाएंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि, मौसम की यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। बीमार व्यक्ति, वृद्ध नागरिक एवं बच्चों को मौसम से बचाएं। किसान अपनी फसल को पाला से बचाने के लिए प्रबंध करें।
मध्य प्रदेश के इतने जिलों में मौसम का येलो अलर्ट
11 जनवरी को मध्य प्रदेश के मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, दमोह, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और डिंडोरी जिले के आसमानों पर बादल छा जाएंगे। दूसरे दिन 12 जनवरी को छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा और बैतूल जिलों के आसमान पर बादल छाए रहेंगे। उपरोक्त सभी जिलों के लिए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कई इलाकों में आसमान से बिजली गिर सकती है। हल्की बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में पाला पड़ सकता है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इन बादलों के खत्म होने के बाद जैसे ही 13 जनवरी को आसमान साफ होगा तो ठंड की थर्ड डिग्री शुरू हो जाएगी। मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल जाएगा पचमढ़ी का टेंपरेचर माइंस में भी जा सकता है।
Update - मध्य प्रदेश के आसमान पर दोनों दिशाओं से बादल आए हैं
देखो यह बादल कितने बदमाश होते हैं। हिमालय पार नहीं कर पाए तो घूम कर आ गए। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में इतने घने बादल हैं कि बॉर्डर तक नहीं दिखाई दे रहा है। ताज सैटेलाइट इमेज 12 जनवरी 2025 11:15 बजे की है।
विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।