MP NEWS - दामन पर 7 करोड़ का दाग लिए चिकित्सा मंत्री गंगा नहाए

Bhopal Samachar
मध्य प्रदेश सरकार के चिकित्सा मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल के दामन पर 7 करोड़ का दाग लगा हुआ है। सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक ने भरे मंच से 7 करोड रुपए गायब कर देने का आरोप लगाया है। मंत्री जी ने अब तक इस आप का कोई जवाब नहीं दिया है। मिलाएगी श्री राजेंद्र शुक्ला आज गंगा नहा लिए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह के ठीक 1 दिन पहले प्रयागराज महाकुंभ में शामिल हुए। 

मध्य प्रदेश सरकार के चिकित्सा मंत्री रामभद्राचार्य की शरण में 

स्थिति तनावपूर्ण है और राज्य स्तर पर जांच की जरूरत महसूस की जा रही है। पता लगाना जरूरी है की कुल मिलाकर कितने जिलों के कितने करोड रुपए गायब कर दिए गए हैं। इस सबके बीच, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जगद्गुरु रामानंदाचार्य शिविर में तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्री रामभद्राचार्य जी के साथ आध्यात्मिक चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने आचार्य रामचन्द्रदास जी के मुखारविंद से कथा श्रवण का लाभ अर्जित किया और उपस्थित भक्तजनों से संवाद भी किया।

सरकारी खर्चे पर धर्म लाभ 

मध्य प्रदेश में यह बड़ी अच्छी परंपरा है। व्यक्तिगत विषय के लिए भी सरकारी खजाने से खर्च किया जाता है। महाकुंभ में गंगा स्नान करना, पुण्यतिथि होता है। 144 वर्ष में एक बार ऐसा अवसर आया है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश सरकार से जुड़े हुए लोग, सरकारी खर्चे पर गंगा नहाने जा रहे हैं। सवाल यह उठता है कि क्या इस प्रकार सरकारी खर्चे पर तीर्थ यात्रा करने से, किसी मंत्री या अधिकारी को धर्म लाभ मिलता है? 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अखिल भारतीय सैन भक्तिपीठ में श्री श्री 1008 सैनाचार्य स्वामी अचलानंदचार्य महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही रामायणी कुटी शिविर (चित्रकूट) में उपस्थित विभिन्न संतों से अनुग्रह प्राप्त करते हुए आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने महाकुंभ मेला क्षेत्र स्थित अखिल भारतीय वनिता आश्रम में सपत्नीक धार्मिक अनुष्ठान, हवन एवं पूजन किया। इस अवसर पर संत समाज की उपस्थिति में उन्होंने साधु-संन्यासियों से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त मानव समाज के कल्याण एवं मंगल की कामना की।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!