BHOPAL NEWS - उत्तर प्रदेश से पढ़ाई करने आई लड़की ने दोस्त के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद पुलिस थाने में कुलदीप नाम के एक लड़के के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत करने वाली लड़की ने खुद को उसका दोस्त बताया है। लड़की उत्तर प्रदेश से CLAT की कोचिंग करने के लिए भोपाल आई है। 

कोलार के कुलदीप से दोस्ती हो गई थी

टीआई मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि, लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्दी ही कुलदीप को गिरफ्तार कर दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह लड़की पुलिस थाने आई। लड़की ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। CLAT की कोचिंग करने के लिए भोपाल में आई हुई है। कोलार के रहने वाले कुलदीप नाम के लड़के से उसकी दोस्ती हो गई थी। 

सारी रात दोनों होटल में रहे

पुलिस द्वारा बताई गई कहानी के अनुसार, शुक्रवार की शाम पीड़ित लड़की और आरोपी लड़का दोनों एक होटल में गए जहां रात भर एक ही रूम में रहे। लड़की ने बताया कि होटल रूम में, कुलदीप ने उसे, उसकी मर्जी के बिना शराब पिला दी थी। जिसके कारण वह बेहोश हो गई। सुबह जब होश आया, तब उसे पता चला कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। इसके बाद वह होटल से निकलकर सीधे पुलिस थाने आई है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!