BHOPAL NEWS - सब इंस्पेक्टर की तैयारी कर रही लड़की के साथ छेड़छाड़

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में तीन लड़कों ने सरेआम एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की। लड़की मध्य प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी कर रही है। तीनों लड़के उसी कोचिंग में पढ़ने के लिए जाते हैं जिसमें लड़की पढ़ती है।

MPSI की तैयारी कर रहे विशाल, शंकर और वरुण के खिलाफ मामला दर्ज

निशातपुरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार शिकायत करने वाली लड़की की उम्र 26 साल है। लड़की ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब कर दी है और सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही है। जिस कोचिंग में वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है उसी कोचिंग में विशाल, शंकर और वरुण भी पढ़ने आते हैं। दिनांक 17 नवंबर 2024 को तीनों ने उसे रास्ते में रोका और उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। लड़की की शिकायत के आधार पर निशातपुरा पुलिस थाने में तीनों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। 

इधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि, कहानी इसके अलावा कुछ और भी है। जिन तीन लड़कों के खिलाफ में मामला दर्ज करवाया गया है उनमें से एक लड़के का सब इंस्पेक्टर के लिए सलेक्शन हो चुका है। पूरी कहानी इन्वेस्टिगेशन खत्म होने के बाद ही पता चल पाएगी। फिलहाल तीनों लड़कों के बयान दर्ज किए जाने हैं। तीनों लड़के अपने एड्रेस पर नहीं है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!