MP NEWS - 12वीं के छात्र ने स्कूल प्राचार्य को गोली मारी, हत्या, धमौरा स्कूल छतरपुर की घटना

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में धमौरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार सक्सेना की, उन्हीं के स्कूल में, कक्षा 12 में पढ़ने वाले एक विद्यार्थी ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह स्कूल की लड़कियों के साथ असभ्य व्यवहार किया करता था। इसके कारण स्कूल के प्राचार्य, कई बार उसके पिता को चेतावनी दे चुके थे। छात्र इसी बात से नाराज था। 

CHHATARPUR NEWS - एक सप्ताह से रोज देसी तमंचा लेकर स्कूल आता था

बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने छात्र के पिता को कई बार बुलाकर कहा था कि आपका बेटा अनुशासनहीन है। इसे संभाल लो। तब से ही वह प्रिंसिपल से नाराज था। आरोपी पिछले एक सप्ताह से देसी तमंचा लेकर स्कूल में आ रहा था। उसने सभी को धमकाया था। उसने कहा था कि प्रिंसिपल और जिस टीचर ने मेरे परिजन से शिकायत की है, उन्हें जान से मार दूंगा। पुलिस पूछताछ में स्कूल के छात्रों ने बताया कि आरोपी स्कूल में छात्राओं पर कमेंट कर छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत छात्राओं ने टीचर और प्रिंसिपल से की थी। प्रिंसिपल ने छात्र को सख्ती से समझाया था, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। इस पर प्रिंसिपल ने उसके परिजनों को स्कूल बुलाकर बेटे की शिकायत की थी। उसने टीचर के समझाने पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी थी।

प्रिंसिपल को बाथरुम में घुसकर मारा

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह छात्र स्कूल आया था। दोपहर में लंच के बाद अचानक से वह सीधे प्रिंसिपल के कक्ष में घुसा, लेकिन प्रिंसिपल वहां नहीं थे। उसने छात्रों से पूछा कि सर कहां हैं तो उसे बाथरुम की ओर जाने का कह दिया। इसके बाद वह तेजी बाथरुम की ओर गया और उन पर पीछे से फायर कर दिया। गोली प्रिंसिपल के सिर में लगी, वे सीधे पीछे की ओर गिरे। पास में ही बाथरुम गए छात्र चीखते हुए वहां से भागे। आरोपी ने उन्हें भी धमकाया कि यदि कुछ बोला तो गोली मार दूंगा। देसी तमंचा लहराते हुए वह वहां से ऑफिस पहुंचा। यहां टेबल पर रखी प्रिंसिपल की स्कूटी की चाभी ली। हेलमेट नीचे फेंका और कुर्सी तोड़ने की कोशिश की।

इसके बाद बच्चों को धमकाते हुए स्कूटी स्टार्ट कर वहां से फरार हो गया। आरोपी की धमकी और देसी तमंचा हाथ में देखकर सभी टीचर ने बच्चों को लेकर क्लास में अंदर कर दरवाजा बंद कर लिया था। आरोपी के जाने के बाद दरवाजा खोला और घर की तरफ भागे।

पुलिस ने लड़के को 1 घंटे में गिरफ्तार कर लिया

एसपी अगम जैन का कहना है कि नाबालिग आरोपी को नौंगाव सब डिवीजन के पास से पकड़ा है। उससे स्कूटी और देसी तमंचा जब्त कर लिया है। आरोपी के पास देसी तमंचा कहां से आया। इसकी पड़ताल कर रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि इसकी हरकतों को लेकर प्रिंसिपल ने इसे टोका था। इसी बात से वह नाराज था। वह पहले भी हथियार लेकर स्कूल में आया है या नहीं, इसके कैरेक्टर को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। बच्चियों से छेड़छाड़ वाले तथ्य पर भी पड़ताल कर रहे हैं।

स्कूल में पदस्थ टीचर हरिशंकर जोशी ने बताया कि मैं साक्षरता अभियान के सर्वे में गया हुआ था। वहां से लौटते समय मुझे स्टूडेंट्स घर जाते दिखे। मैंने उनसे पूछा कि छुट्‌टी क्यों कर दी गई, तो उन्होंने बताया कि किसी ने प्रिंसिपल को गोली मार दी। मैंने तत्काल 100 डायल और 108 को कॉल किया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!