BHOPAL NEWS - जेके हॉस्पिटल की महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने कलियासोत डैम में सुसाइड कर लिया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित जेके हॉस्पिटल की 24 वर्षीय महिला कंप्यूटर ऑपरेटर उन्हें कलियासोत में कूदकर सुसाइड कर दिया। वह अपनी सहेलियों के साथ घूमने के लिए आई थी। फिर उसके पास एक फोन कॉल आया और अचानक उसने जंप लगा दी। 

नेहा का पति रोहित पाटिल नगर निगम भोपाल के अधिकारी का ड्राइवर

घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है। रातीबड़ थाने के प्रभारी रास बिहारी शर्मा ने बताया कि, नेहा पाटिल पति रोहित पाटिल (24 वर्ष) निवासी कोलार दो सहेलियों के साथ शुक्रवार को डैम घूमने आई थी। इसी बीच किसी का कॉल आया, जिस पर बात करते हुए उसने अचानक डैम में छलांग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। महिला जेके हॉस्पिटल में कम्प्यूटर ऑपरेटर की काम करती थी। पति नगर निगम में अधिकारी का गाड़ी चलाता है। 

नेहा पाटिल मुलताई, बैतूल की रहने वाली थी

महिला के भाई रोशन ने बताया कि, आज सुबह जॉब पर जाने का कहकर घर से निकली थी। फोन पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पति ने कुछ अपशब्द कहे थे। जिसके बाद बहन ने मुझे फोन किया और बोली- पति और सास बहुत परेशान कर रहे हैं। इसलिए मैं जान दे रही हूं। नेहा और रोहित की दो साल पहले अरेंज मैरिज हुई थी। दोनों मूल रूप से मुलताई जिला बैतूल के निवासी हैं। दोनों की फिलहाल कोई संतान नहीं थी। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप पति और ससुर पर लगाए हैं।

उनका आरोप है कि मनमर्जी का सामान दहेज में नहीं मिलने को लेकर पति और सास उसे तानाकशी करते थे। आए दिन घर से निकालने की धमकी दी जाती थी। इसी बात को लेकर पूर्व में भी कई बार दोनों के बीच विवाद हुआ है।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!