DIWALI के अनार से 17 वर्षीय लड़की की मौत - INDORE NEWS

Bhopal Samachar
0
अभी तो दीपावली की आतिशबाजी की बिक्री शुरू ही हुई है। मध्य प्रदेश के इंदौर में दीपावली के अवसर पर जलाए जाने वाले अनार से 17 साल की एक लड़की के कपड़ों में आग लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया परंतु डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए। 

सिल्क के कपड़े पहने हुए थे, पलक झपकते ही जल गए

इंदौर के चोइथराम अस्पताल से लड़की की मृत्यु हो जाने के समाचार प्राप्त हुए। इंदौर की कनाडिया थाना पुलिस ने बताया कि 25 अक्टूबर की शाम को 17 साल की लड़की अपने 11 वर्षीय छोटे भाई के साथ दीपावली की आतिशबाजी में आने वाले अनार जला रही थी। अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। उसमें सिल्क के कपड़े पहने हुए थे। जलते हुए कपड़े उसके शरीर से चिपक गए। इसके कारण वह गंभीर रूप से जल गई थी। 

कोई डॉक्टर नहीं बचा पाया

उसे पहले मयूर हॉस्पिटल और बाद में चोइथराम अस्पताल में भर्ती किया गया। दोनों में से किसी भी अस्पताल के डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए। पुलिस ने बताया कि लड़की कक्षा 12 में पढ़ती थी। उसके पिता एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। 

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!