BHOPAL NEWS - 2 नवंबर को लगेगी सांपों की लोक अदालत, डसने का कारण बताएंगे और समझौता होगा

Updesh Awasthee
दुनिया भर में शायद ही कहीं ऐसा होता हो। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सांपों की लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। यह एक सालाना आयोजन है। इसमें पीड़ित व्यक्ति आता है जिसे सांप ने काट लिया था। यहां पर पंडित जी दोनों का सामना करवाते हैं। विवाद का कारण जाना जाता है और फिर दोनों के बीच में समझौता करवा दिया जाता है। सांप यह वचन देकर जाता है कि जीवन में फिर कभी नहीं डसेगा। 

दूर-दूर से लोग अदालत की कार्रवाई देखने आते हैं

भोपाल से 30 किलोमीटर दूर इंदौर-भोपाल हाईवे पर एक गांव है, जिसका नाम है लसूड़िया परिहार। इस गांव में हनुमान जी का मंदिर है। ग्राम के वयोवृद्धों के अनुसार इस मंदिर पर बीते 100 सालों से दीपावली के दूसरे दिन पड़वा (गोवर्धन पूजा वाले दिन) पर सांपों की अदालत लगाई जाती है। इस अदालत में ऐसे लोग पहुंचते हैं, जिन्हें कभी सांप ने काट लिया। इस पेशी पर सीहोर-भोपाल के नहीं, बल्कि संपूर्ण प्रदेश के जिलों से ग्रामीण पहुंचते हैं। साथ ही इस कोतुहल को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

सांप और इंसान के बीच समझौता करवाया जाता है

ग्राम लसूड़िया परिहार के भोलाराम त्यागी बताते हैं कि, साल भर में जिन लोगों को सांप ने काट लिया है, वह लोग आते हैं। यहां जैसे ही कांडी की धुन बजना शुरू होती है, वैसे ही लोग लहराने लगते हैं। इस दौरान पंडा जी की ओर से उनसे काटने का कारण पूछा जाता है, जिस पर सांप ने जिस कारण डंसा हो वह पीड़ित व्यक्ति के शरीर में आकर कारण बताता है। इसके बाद पंडा जी संबंधित सांप से वचन लेते हैं कि दोबारा इसे मत काटना और पीड़ित व्यक्ति के शरीर में आया सांप वचन देता है। इस प्रकार दोनों के बीच में समझौता करवा दिया जाता है।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!