मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों को स्कूलों में एडमिशन का टारगेट

0
मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम पंचायत में रोजगार सहायकों को सरकारी स्कूलों में एडमिशन के टारगेट देने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि सभी कर्मचारी स्कूलों में 100% एडमिशन के लिए घर-घर तक जाएंगे। 

स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी देना सबकी जिम्मेदारी

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने निर्देश दिये हैं कि सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली में शत-प्रतिशत बच्चों का प्रवेश हो, यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाएँ जैसे नि:शुल्क गणवेश, पाठ्य-पुस्तकें और मध्यान्ह भोजन की जानकारी शिक्षकों, आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सचिव और रोजगार सहायक के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों के घर-घर तक पहुँचाने के लिये भी कहा। 

अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें

स्कूल शिक्षा मंत्री शनिवार को नरसिंहपुर में जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में गाडरवारा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूलों के आकस्मिक निरीक्षण की प्रक्रिया को सतत रूप से किये जाने के लिये भी कहा। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक स्कूलों में अनुपस्थित पाये जाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। 

विनम्र निवेदन 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में employee पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!