BHOPAL MASTER PLAN 2031 निरस्त, पढ़िए अब क्या होगा - NEWS TODAY

0
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सन 2005 से बे-लगाम है। सन 1995 में भोपाल में मास्टर प्लान लागू हुआ था जो सन 2005 में एक्सपायर कर गया। तब से लेकर अब तक मास्टर प्लान के नाम पर सिर्फ पॉलिटिक्स चल रही है। भोपाल का मास्टर प्लान 2031 भी आज निरस्त कर दिया गया। जो नई समिति बनी है वह 2047 तक के लिए भोपाल का मास्टर प्लान बनाई थी। 

भोपाल शहर 19 साल से मनमाने विकास का शिकार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर पिछले 19 साल से मनमाने विकास का शिकार बना हुआ है। सन 2005 से पहले भोपाल के लिए नया डेवलपमेंट प्लान का ड्राफ्ट न केवल तैयार हो जाना चाहिए था बल्कि लागू भी हो जाना चाहिए था परंतु ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। विकास के नाम पर पावरफुल लोगों को जो समझ में आ रहा है, वह किया जा रहा है। कोई तालाब की जमीन खा रहा है तो कोई पूरी नदी पी गया है। पॉलिटिकल सपोर्ट का आलम यह है कि, नदी जो सरकार की संपत्ति नहीं होती, की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों ने उसे भोपाल का विकास बताया और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका समर्थन किया। 

BMP-2047 इस बार क्या ड्राफ्ट भी बन पाएगा

आपसे पहले तक जितनी भी बार भोपाल का मास्टर प्लान बना हर बार पॉलिटिक्स का शिकार हुआ। भोपाल में बिल्डर लॉबी इतनी पावरफुल है कि पिछले 19 साल से भोपाल के विकास के हर ड्राफ्ट को निरस्त करवाती आ रही है। इस बार तो समिति बनी है, उसमें उन लोगों को भी शामिल कर लिया गया है जो पिछली बार बिल्डर की वकालत कर रहे थे। इस बार की समिति में छोटे से लेकर बड़ा और बिल्डर के विरोधी से लेकर लाडले नेताओं तक, सब शामिल हैं। इसलिए बड़ा प्रश्न उपस्थित होता है कि क्या इस बार ड्राफ्ट भी बन पाएगा।

मास्टर प्लान से क्या होता है, क्यों महत्वपूर्ण है 

किसी भी शहर का मास्टर प्लान यह स्पष्ट करता है कि उस शहर की पॉलीटिकल लीडरशिप कैसी है और शहर का विकास किस प्रकार से और किस दिशा में हो रहा है। इसके आधार पर उद्योगपति और कारपोरेट कंपनियां शहर में इन्वेस्टमेंट प्लान करते हैं। करोड़पति लोग डिसाइड करते हैं कि उन्हें यहां पर रहना चाहिए या नहीं। मास्टर प्लान के बाद शहर बिल्कुल वैसा ही दिखाई देता है जैसा एक वेलमेंटेन गार्डन दिखाई देता है। और बिना मास्टर प्लान के शहर किसी खरपतवार के जंगल से दिखाई देता है।

विनम्र अनुरोध 🙏 कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!