मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 5 जिलों में बाढ़, टीकमगढ़ और बीना की स्थिति गंभीर - WEATHER NEWS

Bhopal Samachar
0
मध्य प्रदेश के आसमान में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के बादलों के मिलन के बाद कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की शुरू हो गई है। भोपाल समाचार डॉट कॉम ने मौसम वैज्ञानिकों की चिंता और भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किया गया अलर्ट प्रकाशित किया था परंतु प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके कारण टीकमगढ़ और बीना में स्थिति गंभीर हो गई है। 

मध्य प्रदेश के पांच जिलों में बाढ़ की ताजा स्थिति

  1. सागर जिले के बीना शहर में बाढ़ आ गई है। रात भर से लगातार बारिश हो रही है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। घरों में 4 फीट तक पानी भर गया। करीब 10 मकान ढह गए। 50 से ज्यादा जानवरों के बह जाने के समाचार मिले हैं। सैकड़ो करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया है। 
  2. टीकमगढ़ की उर नदी ओवरफ्लो हो गई है। नदी का पानी जतारा रोड पर से बह रहा है। बुधवार सुबह 4 घंटे में 6 इंच बारिश हो चुकी है। कई गावों का शहर से संपर्क टूट गया है। कॉलोनियों में भरा पानी और बढ़ने लगा है। बारिश के कारण प्राइवेट स्कूलों में छोटे बच्चों की छुट्टी कर दी गई।
  3. छतरपुर के बमनोरा में मंगलवार शाम अचानक धसान नदी का जलस्तर बढ़ जाने से टापू पर 59 लोग फंस गए। पुलिस और एसडीईआरएफ ने सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। 
  4. सागर के कई इलाकों में, सरकारी अस्पताल और दफ्तरों में भी बारिश का पानी घुस गया है। 
  5. सागर जिले के ग्राम जेरई में तालाब का पानी ओवरफ्लो हो गया, लोग घरों में फंस गए। 
  6. डिंडौरी में देर रात से हो रही बारिश से नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। 
  7. डिंडोरी जिले में शहपुरा के मानिकपुर गांव में साकल नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। 
  8. पुलिस अथवा प्रशासन ने ओवरफ्लो हो रहा है नदी नालों पर यातायात बंद नहीं किया है। बुधवार सुबह स्कूली बच्चे जान जोखिम में डाल कर नदी पार करते नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।  
  9. उमरिया और कटनी जिले की सीमा पर स्थित महानदी उफान पर है। नदी को देखने लोग पुल पर पहुंच रहे हैं। 
  10. सागर जिला अस्पताल में पानी भरने से मरीजों को दिक्कत आ रही है। प्रसूता वार्ड में भी पानी भर गया है। 
  11. सागर में बस्तियों में पानी भर गया है।
  12. सागर के जेरई गांव में घरों में कई फीट तक पानी भर गया। लोगों ने छत पर रात गुजारी। 
  13. सागर में हो रही लगातार बारिश से मोंगा बांध ओवरफ्लो हो गया है।

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी किए हैं। इनमें से 2 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। दोनों जिलों में घनघोर बारिश होने की संभावना है। शेष 16 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। यह समाचार एक दिन पूर्व प्रकाशित कर दिया गया था। यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि अरब सागर के बादल पूरे मध्य प्रदेश के आसमान पर छाए हुए हैं और उन्हें बंगाल की खाड़ी के बादलों का सपोर्ट मिल रहा है। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मौसम से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में weather पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!