मध्य प्रदेश मौसम - 30 जिलों में आंधी बारिश होगी लेकिन मानसून कब आएगा, यहां पढ़िए - WEATHER FORECAST

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के 30 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में कुछ स्थानों पर तेज आंधी और बारिश होगी। सभी जिलों में आसमान से बिजली गिरने की संभावना है। इसलिए लोगों को अलर्ट किया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के 6 जिले ऐसे हैं जहां पर लू चलेगी। तीन जिलों में तो रात के समय भी लू चलेगी। मध्य प्रदेश में मानसून का समय नजदीक आ गया है। 

मध्य प्रदेश में मानसून कब आएगा 

1 जून से पहले समुद्र में मानसून की स्पीड काफी अच्छी थी और अनुमान लगाया गया था कि मानसून समय से दो दिन पहले आ जाएगा। मध्य प्रदेश में मानसून के प्रवेश की तारीख 15 जून होती है। आज 14 जून का सूर्यास्त हो गया परंतु सेटेलाइट पर मध्य प्रदेश की सीमाओं के आसपास मानसून दिखाई नहीं दिया है। मध्य प्रदेश के वैज्ञानिकों का कहना है कि 17 जून को मानसून मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर जाएगा परंतु भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि, अगले 4-5 दिनों (18-19 जून) के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। इस हिसाब से मध्य प्रदेश में 20 या 21 जून को मानसून प्रवेश करेगा। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुरना, जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलेगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अनुपपुर, शहडोल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम्, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, नीमच, गुना, डिंडोरी एवं सागर जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 

मध्य प्रदेश के 6 जिलों में लू चलेगी

उपरोक्त के अलावा सीधी जिले में लू चलेगी और रात के समय भी गर्म हवा चलती रहेगी। उमरिया एवं कटनी जिले में रात के समय गर्म हवा चलेगी। सिंगरौली, रीवा और मऊगंज में लू चलेगी। विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Madhyapradesh पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!