सिंह, धनु और मकर राशि वालों की 1 जुलाई से 15 नवंबर के बीच जिंदगी बदल जाएगी - RASHIFAL

Bhopal Samachar
0
उत्तर भारतीय ज्योतिष में विश्वास रखने वाले ऐसे लोगों के लिए गुड न्यूज़ है जिनकी राशि सिंह, धनु अथवा मकर है। यदि आपको अपने नाम की राशि के बारे में पता नहीं है तो कृपया स्क्रॉल करें। आपको पता चल जाएगी। उपरोक्त तीन और राशि वालों की लाइफ बदलने वाली है। 1 जुलाई से लेकर 15 नवंबर के बीच उनके जीवन में कई बड़ी घटनाएं होंगी। 

नाम के अनुसार राशि का निर्धारण

  1. मेष - चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
  2. वृष - ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
  3. मिथुन - का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
  4. कर्क - ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
  5. सिंह - मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
  6. कन्या - ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
  7. तुला - रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
  8. वृश्चिक - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
  9. धनु - ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
  10. मकर - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
  11. कुंभ - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
  12. मीन - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 
कृपया उपरोक्त चार्ट में अपने नाम का प्रथम अक्षर ढूंढे। वही आपका नाम की राशि है। उदाहरण के लिए यदि आपका नाम अजय है तो आपकी राशि मेष होगी और यदि आपका नाम दीनबंधु है तो आपकी राशि मीन होगी। 

पृथ्वी पर रहने वाले मनुष्य को उनके कर्मों का फल देने वाले न्याय के देवता श्री शनिदेव अपने मूल त्रिकोण राशि कुंभ में स्थित है और पूरे साल यहीं पर रहेंगे। इस दौरान दिनांक 30 जून को वक्री हो जाएंगे। यानी रिवर्स मूवमेंट करेंगे और 15 नवंबर 2024 तक वक्री रहेंगे। फिर मार्गी हो जाएंगे यानी अपनी दिशा में आगे बढ़ने लगेंगे। शनि देव जहां पर भी होते हैं, पूरी 12 राशियों को प्रभावित करते हैं परंतु कुछ राशि के नागरिकों पर उनका विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। उपरोक्त साढे चार महीने की अवधि में सिंह, धनु और मकर राशि वाले नागरिकों पर शनिदेव का विशेष प्रभाव दिखाई देगा। 

सिंह राशि वालों पर वक्री शनि का क्या असर होगा

शनिदेव का कुंभ राशि में वक्री होना सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ संकेत है। शनि के वक्री होने की अवधि तक शनि देव की विशेष कृपा सिंह राशि के जातकों के ऊपर पड़ने वाली है। इस दौरान आपकी आर्थिक, सामाजिक और करियर के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आपको अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं। इसके अलावा जो जातक व्यापार में हैं उन्हे अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी। प्रतियोगी परिक्षाओं में शामिल छात्रों को अच्छी सफलता मिलेगी और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। 

धनु राशि वालों पर वक्री शनि का क्या असर होगा

धनु राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री होना बहुत ही शुभ है। इस राशि के जातकों को अच्छे और सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। अचानक से कार्यो में सफलता मिलेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कामयाबी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप पिछले कुछ वर्षों से जो सपना देख रहे हैं उसके पूरे होने की अच्छे योग बन रहे हैं। नौकरी में आपकी स्थिति और पकड़ दोनों ही अच्छी रहेगी। वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के संयोग बन रहे हैं। कुंभ राशि में शनि का वक्री होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। रुके हुए काम बनने लगेंगे। धन लाभ के अच्छे मौके आपको प्राप्त होंगे। 

मकर राशि वालों पर वक्री शनि का क्या असर होगा

कुंभ राशि में शनि का वक्री होना मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा है। अब से आपको एक साथ कई तरह के अच्छे-अच्छे मौके प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेंगे। आपके लिए नई संपत्ति की खरीदारी के लिए बहुत ही शुभ समय है। इससे आपको आने वाले समय में अच्छा मुनाफा हासिल होगा। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे जिसे आपको अवश्य ही स्वीकार्य करना होगा। वहीं व्यापार में मुनाफा और समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। 

डिस्क्लेमर :- उपरोक्त जानकारी उत्तर भारत में प्रचलित ज्योतिष शास्त्र के आधार पर प्रकाशित की गई है, और केवल उन्हीं पाठकों के लिए उपयोगी है, जो उत्तर भारतीय ज्योतिष के निर्देशों का पालन करते हैं। भारत देश में ज्योतिष की विभिन्न पद्धतियां लोकप्रिय हैं। कृपया इस जानकारी के आधार पर किसी भी प्रकार का फैसला लेने से पहले अपने विद्वान ज्योतिषी से संपर्क अवश्य करें।

विनम्र निवेदन:🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में religious पर क्लिक करें। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!