MP NEWS - डीएलएड एडमिशन मामले में राज्य शिक्षा केंद्र का समस्त प्राचार्य के नाम अलर्ट

राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश के समस्त प्राचार्य के नाम अलर्ट जारी करके बताया गया है कि डीएलएड एडमिशन के मामले में उन्हें अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि यदि विद्यार्थी के डॉक्यूमेंट में कोई भी गड़बड़ी पाई गई तो इसके लिए प्राचार्य को जिम्मेदार माना जाएगा। 

प्रवेश प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन के माध्यम से

मनोज गुहा, समन्वयक, शिक्षक शिक्षा, राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश के सभी प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं प्राचार्य / संचालक प्राइवेट कॉलेज के नाम जारी पत्र में लिखा है कि, डी.एल.एड. पाठ्यक्रम सत्र 2024-25 में प्रवेश प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन के माध्यम से की जा रही है। इसके अंतर्गत प्रथम चरण के पंजीयन एवं अन्य प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। समय-सारणी rsk.mponline.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

विद्यार्थी के डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी मिली तो प्राचार्य जिम्मेदार होगा

सभी प्राचार्य को सतर्क किया गया है कि, प्रवेश के समय छात्रों के अभिलेखों का सत्यापन आपके द्वारा ही किया जाना है। अतः प्रवेश के समय अभिलेखों का सत्यापन गंभीरता से करें प्रवेश उपरांत छात्रों की जानकारी में यदि त्रुटियां पायी जाती है तो संपूर्ण उत्तरदायित्व आपका होगा। अतः प्रवेश के समय पोर्टल पर अपलोड अभिलेखों की पुष्टि छात्रों के मूल अभिलेखों से करें।

केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को ही एडमिशन देना है

उल्लेखनीय है कि प्रवेश के प्रथम एवं द्वितीय चरण में केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को ही प्रवेश दिया जाना सुनिश्चित करें। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाए। अशासकीय महाविद्यालयों को भी अपने स्तर से सूचित एवं व्हाट्सएप ग्रुप में भी पत्र को शेयर किया जावे। 

विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 2 में  EDUACTION पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !