BHOPAL NEWS - कोलार में 12वीं की छात्रा की मृत्यु संदिग्ध, पुलिस इन्वेस्टिगेशन शुरू

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गेहूंखेड़ा में कक्षा 12 की छात्रा गरिमा रायकवार की मृत्यु हो गई। उसके शरीर में जहरीला पदार्थ पाया गया है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या का कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने मृत्यु को संदिग्ध मानकर जांच शुरू करती है। 

18 वर्षीय गरिमा की मां ने बताया कि, वह अपनी बड़ी बेटी को लेकर अपने बेटे की दुकान पर गई थी। घर पर गरिमा अकेली थी। जब वह घर लौट कर आई तो गरिमा उल्टियां कर रही थी। उसकी हालत खराब हो रही थी। टॉयलेट क्लीनर की बोतल पड़ी हुई थी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया। रात 11:30 बजे गरिमा की मृत्यु हो गई। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का हो सकता है परंतु घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और ना ही आत्महत्या का कोई कारण स्पष्ट हुआ है।मामला इसलिए भी संदेश हो जाता है क्योंकि घटना के समय लड़की घर में अकेली थी।

भोपाल आए व्यक्ति की एक्सीडेंट में मौत, नीली सफेद शर्ट पहने था

मंगलवारा थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे लो-फ्लोर बस भारत टाकीज चौराहा पर पहुंची थी। इस दौरान एक यात्री बस से उतरने लगा, तभी चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया। बस की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसकी उम्र लगभग 55 वर्ष की है। वह नीले-सफेद रंग की चौकड़ी वाली शर्ट और मटमैले रंग का पेंट पहने था। तलाशी में उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। बस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक की फोटो शहर के सभी थानों को भेज दिए हैं, ताकि उसकी पहचान हो सके। 

विनम्र अनुरोध 🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !