MANIT BHOPAL NEWS - एमटेक स्टूडेंट की नदी में डूबने से मौत, लड़कियों को बचाने कूदा था

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करवा नदी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वह दो लड़कियों के साथ घूमने के लिए आया था। एक लड़की का पालतू कुत्ता नदी के बहाव के साथ बहने लग गया। उसे बचाने के लिए लड़कियों ने नदी में छलांग लगा दी। उन्हें बचाने के लिए युवक भी नदी में कूद गया। दोनों लड़कियां और उनके पालतू कुत्ता तो सुरक्षित वापस निकल आया, लेकिन युवक डूब गया। वह MANIT BHOPAL से एमटेक का स्टूडेंट था। 

मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में एमटेक का छात्र था

रातीबढ़ थाने के ASI अंतराम यादव ने बताया कि 23 वर्षीय सरल निगम पिता सुधीर निगम एमएसीटी कॉलेज (मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी) में एमटेक का छात्र था। इसी वर्ष वह पास आउट हुआ था। वह भोपाल के चूना भट्टी स्थित सागर गार्डन कॉलोनी में रहता था। बुधवार सुबह करीब 9:30 युवतियों के साथ घूमने निकला था। उनके साथ उनका पालतू डॉग था। नदी पार करते समय डॉग बहने लगा था। तभी हादसा हो गया। मामले की जांच की जा रही है।

2 युवतियों के साथ घूमने गया था

घटना बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। वह 2 युवतियों के साथ घूमने गया था। नदी पार करते वक्त उनके साथ गया डॉग बहने लगा। जिसे बचाने वह पानी में कूद गया। उसके पीछे दोनों युवतियाें ने भी छलांग लगा दी। कुछ देर बाद युवतियां जैसे-तैसे किनारे पर पहुंच गई। डॉग भी पानी से बाहर निकल आया। लेकिन, युवक नहीं निकला तो डायल 100 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने 10 फीट गहरे पानी में 3 घंटे सर्चिंग के बाद शव बाहर निकाला।

जब शव बाहर निकाला गया तो उसके चेहरे पर जख़्म के निशान थे। बताया जा रहा है कि ये पत्थर से टकराने या झाड़ियों में फंसने की वजह से हुए होंगे। ⇒ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें  ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें। ✔ यहां क्लिक करके भोपाल समाचार का टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !