हड़ताली अतिथि विद्वान भोपाल आकर आमरण अनशन करेंगे, संघ के अध्यक्ष ने कहा - MP NEWS

Updesh Awasthee

मध्य प्रदेश के पॉलीटेक्निक अतिथि विद्वान संघ के अध्यक्ष ऋषभ पस्टारिया ने बताया कि वर्षों से 400रु कालखंड में कार्यरत अतिथि व्याख्याता 12 माह फिक्स सैलरी, 65 वर्ष भविष्य सुरक्षा, पद स्थाई हेतु 1 सितंबर 2023 से प्रदेश व्यापी अनिश्चित कलम बंद हड़ताल पर है। तकनीकी अतिथि विद्वानों की महापंचायत आयोजन के आश्वासन के बाद आधिकारिक पुष्टि न होने से आक्रोशित अतिथि व्याख्याता विगत 3 दिनों से जिला स्तर पर हड़ताल प्रदर्शन के बाद 5 सितंबर शिक्षक दिवस को भोपाल में आमरण अनशन करेंगे।

संघ के सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि 2018 में तत्कालीन तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री दीपक जोशी जी के द्वारा पूर्व से कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं को ही 3 वर्ष संविदा, फिक्स मानदेय रु 30000/- कुल 12 माह और वर्तमान में तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी द्वारा 12 माह फिक्स मानदेय के साथ नियमितिकरण का लाभ हेतु नोट शीट लिख चुकी है। किंतु अब अधिकारियों की मनमानी मा. मुख्यमंत्री जी और मंत्री जी के जनहितैषी निर्णयों पर भारी है।

संघ के महासचिव देवीदीन अहिरवार ने बताया कि विभाग द्वारा एआईसीटीई नियमों के अनुरूप निर्धारित योग्यता के विपरीत मापदंडों के आधार पर फ्रेशर अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती की गई जबकि भर्ती से पूर्व 400रु कालखंड में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं को फिक्स मानदेय 35000रु मासिक देने के लिए वित्त विभाग से अनुमोदन के बाद सीएम कार्यालय की A+ श्रेणी में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है फिर आज दिनाँक तक वरिष्ठ विभागीय प्रशासनिक अधिकारियों ने मनमानी और शोषणकारी, अन्याय पूर्ण नीतियों को बढ़ावा देते हुए आदेश जारी नहीं किया गया है! इसलिए अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गए  आक्रोशित अतिथि व्याख्याता 5 सितंबर को भोपाल कूंच कर प्रदर्शन करेंगे। 

 पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!