पॉलिटेक्निक अतिथि विद्वान भोपाल में तिरंगा यात्रा निकालकर प्रदर्शन करेंगे - MP karmchari news

Updesh Awasthee
पॉलिटेक्निक अतिथि विद्वान संघ, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ पस्टारिया ने बताया कि तकनीकी शिक्षा विभाग के पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज में कई वर्षों से 400रु प्रति लेक्चर में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के खातेगांव, नौगांव, लहार, पन्ना एवं अन्य जिलों में क्षेत्रीय दौरों और जन दर्शन यात्रा के दौरान लाड़ली बहना अतिथि व्याख्याताओं द्वारा स्वागत कर राखी बांधकर ज्ञापन दिया। 

उस दिन मौके पर ही माननीय मुख्यमंत्री जी ने मंच से महापंचायत में बुलाकर 12 माह फिक्स मानदेय, 65 वर्ष स्थायित्व की घोषणा की थी लेकिन आज दिनांक तक विभागीय अधिकारियों द्वारा महापंचायत के लिए कोई भी सकारात्मक सूचना नहीं देने से अतिथि व्याख्याताओं में चुनावी साल में आचार संहिता से पूर्व असमंजस की स्थिति निर्मित हो रही है।

इसलिए भोपाल में 22 अगस्त 2023 को सभी अतिथि व्याख्याताओं द्वारा एकत्रित होकर तिरंगा यात्रा के माध्यम से राखी भेंट कर माननीय मुख्यमंत्री जी से पॉलीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग अतिथि  व्याख्याताओं को महापंचायत में बुलाए जाने का आग्रह किया जायेगा। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए। ✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। ✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें।  ✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!