M P में का बा- के पोस्टर पर विवाद, नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भोपाल में FIR - MP NEWS

0
UP में का बा से फेमस हुई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में FIR दर्ज की गई है। यह आपराधिक प्रकरण इसलिए दर्ज किया गया है क्योंकि नेहा सिंह राठौर ने सीधी कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पुरानी यूनिफॉर्म में दिखाया है। 

नेहा सिंह राठौर के आपत्तिजनक पोस्टर पर बवाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाने में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया गया है। आरोप लगाया गया है कि, नेहा सिंह ने सीधी मामले के आरोपी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पुरानी यूनिफॉर्म में दिखाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और आदिवासियों के बीच दुश्मनी पैदा करने की कोशिश की है। इस पोस्टर के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति आदिवासियों के मन में घृणा पैदा करने का प्रयास किया है। जबकि इस पूरे घटनाक्रम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कोई संबंध नहीं है। 

हाल ही में शादी हुई, यूट्यूब पर 1M सब्सक्राइबर पूरे हुए 

UP में काबा के समय अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रही नेहा सिंह राठौर की जिंदगी में अभी तो असली खुशियां आई है। हाल ही में नेहा की शादी हुई है। हाल ही में उनके यूट्यूब चैनल पर 1 मिलीयन सब्सक्राइबर्स पूरे हुए हैं। कुल मिलाकर अब नेहा सिंह राठौर की कमाई करोड़ों में शुरू हुई है। अब देखना यह है कि मध्य प्रदेश के चुनाव में नेहा सिंह क्या रोल प्ले कर पाती है।

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!