भोपाल शताब्दी की महिला यात्री की दिल्ली रेलवे स्टेशन पर करंट से मौत, मानसून लापरवाही- HINDI NEWS

भारत की राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर मानसून से पहले मेंटेनेंस के मामले में लापरवाही सामने आई है। इसके कारण पहली ही बारिश में दिल्ली रेलवे स्टेशन एरिया में करंट फैल गया। दिल्ली भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल के लिए रवाना होने आई एक महिला यात्री की करंट की चपेट में आ जाने से मृत्यु हो गई। यह उल्लेख करना अनिवार्य है कि राजधानी दिल्ली में मध्य प्रदेश के करीब 200000 परिवार रहते हैं।

दिल्ली के प्रीत विहार निवासी साक्षी आहूजा की करंट से मौत

दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि, मृतक महिला की पहचान दिल्ली के प्रीत विहार निवासी साक्षी आहूजा के रूप में की गई है, जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर बिजली के खंभे को पकड़ने के बाद करंट की चपेट में आ गई। वह भोपाल शताब्दी ट्रेन पकड़ने आई थी। रेलवे स्टेशन के बाहर जलभराव हो गया। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मृतका ने पानी में जाने से बचने के लिए पोल पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  जांच जारी है। 

मृतक महिला के पिता लोकेश कुमार चोपड़ा ने बताया कि, हम चंडीगढ़ जा रहे थे। जब मुझे सूचना मिली कि मेरी बेटी साक्षी आहूजा की करंट लगने से मौत हो गई है, तब मैं पार्किंग एरिया में था। ये संबंधित अधिकारी की लापरवाही के कारण हुआ है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में शनिवार को पहली बार प्री मानसून बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी आ गया था। दिल्ली के एक रेलवे अधिकारी का कहना है कि यह हमारी नहीं बल्कि महिला यात्री की गलती है। उसे बिजली के खंभे को टच नहीं करना चाहिए था। 

✔ पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए
✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें 
✔ यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। 
✔ यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। 
क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !