MP NEWS- महाराणा प्रताप जयंती की छुट्टी, दीपक मंत्रालय में पदस्थ, राजेंद्र और मिलिंद का ट्रांसफर

Madhya Pradesh Government news

मध्यप्रदेश शासन की ओर से सूचित किया गया है कि महाराणा प्रताप जयंती के लिये पूर्व में घोषित ऐच्छिक अवकाश के स्थान पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 22 मई महाराणा प्रताप जयंती पर सामान्य अवकाश रहेगा। 

दीपक धगट मध्य प्रदेश मंत्रालय में मुख्य लेखाधिकारी पदस्थ

दीप्ति गौड़ मुकर्जी प्रमुख सचिव कार्मिक, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, भोपाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश दिनांक 16 गई 2023 क्रमांक एफ-7(71)/2011/17 / स्था-8 राज्य शासन द्वारा श्री दीपक धगट ( मूलतः उप संचालक वित्त) लेखाधिकारी, मध्यप्रदेश मंत्रालय को वित्त विभाग के आदेश दिनांक 30.05.2022 द्वारा प्रवर श्रेणी वेतनमान (संयुक्त संचालक) पे मेट्रिक्स 14 ब्रेड पे 7600/- में नियुक्त किये जाने के फलस्वरूप श्री दीपक धगट को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से, आगामी आदेश तक मुख्य लेखाधिकारी, मध्यप्रदेश मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया जाता है। 

मंत्रालय में राजेंद्र सिंह और मिलिंद तोड़ेश्याम ट्रांसफर

शैलबाला ए मार्टिन अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के हस्ताक्षर से जारी आदेश दिनांक 15 मई 2023 के अनुसार श्री राजेंद्र सिंह को गृह विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग अधीक्षण शाखा एवं श्री मिलिंद तोड़ेश्याम को सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) से गृह विभाग में पदस्थ किया गया है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !