केंद्रीय कर्मचारियों के समान अवकाश यात्रा सुविधा हमें भी मिलनी चाहिए: कर्मचारी संघ- MP NEWS

Madhya Pradesh Government employees news

जबलपुर।
मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की भारत सरकार के अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों को संपूर्ण सेवाकाल में सपरिवार अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ प्रदान किया जाता है। 

जिसके तहत वह सपरिवार संपूर्ण भारत भ्रमण पर धार्मिक, रमणीक स्थलों आदि का अवलोकन कर आनंदित होते हैं, जिससे उनका एवं परिवार का तनाव मुक्त होना स्वभाविक है वह नई ऊर्जा से शासन के कार्यों का सफलतापूर्व निष्पादन करते हैं। निश्चित रूप से यह केन्द्रीय कर्मचारी की हितार्थ योजना है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र के समान वेतन एवं अन्य सुविधायें प्रदान करने हेतु सहमति दी गई थी, किन्तु म. प्र. के कर्मचारियों को वेतन के अलावा केन्द्र के कर्मचारियों की भांति अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ नहीं दिया जा रहा है। 

संघ के योगेन्द्र दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, मुकेश सिंह, मंसूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, मनोज सेन, मनीष चौबे, योगेन्द्र मिश्रा, धीरेन्द्र सोनी, मो० तारिख, श्यामनारायण तिवारी, शुभसंदेश सिंगौर, प्रमोद वर्मा, प्रणव साहू, राकेश दुबे, गणेश उपाध्याय, प्रशांत शुक्ला, सोनल दुबे, देवदत्त शुक्ला, राकेश पाण्डे, मनीष शुक्ला, सुदेश पाण्डे, विनय नामदेव, पवन ताम्रकार, संजय साहू, विष्णु पाण्डे, संतोष तिवारी, महेश कोरी, वेदप्रकाश गुप्ता, बृजेश गोस्वामी, प्रियांशु शुक्ला, आदि ने माननीय मुख्य मंत्री म.प्र. शासन से मांग की है कि राज्य कर्मचारियों को भी केन्द्रीय कर्मचारियों की भांति सपरिवार अवकाश यात्रा सुविधा का लाभ दिया जावे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!