chaitra Purnima 2023- चैत्र पूर्णिमा कब है और स्नान-दान कब करना है यहां पढ़िए

भारतीय धर्म संस्कृति में चैत्र पूर्णिमा का विशेष महत्व है क्योंकि यह नववर्ष की पहली पूर्णिमा होती है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से स्नान दान करने से श्री हरि विष्णु प्रसन्न होते हैं और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साल भर तक भंडार भरे रहते हैं।

सन 2023 में चैत्र पूर्णिमा का प्रारंभ 5 अप्रैल 2023 से होगा और तिथि का समापन 6 अप्रैल 2030 को होगा। अतः जो लोग व्रत रखने वाले हैं उन्हें 5 अप्रैल 2023 को व्रत रखना चाहिए जबकि स्नान एवं दान दिनांक 6 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। आइए जानते हैं इस दिन किस प्रकार के उपाय करने से मनोकामना पूर्ति होती है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। 

चैत्र पूर्णिमा के उपाय 
1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की उपासना करना बहुत शुभ माना जाता है। चैत्र पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा से सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

2. चैत्र पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने के बाद इस दिन रात में खीर या सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाने मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती है।

3.पूर्णिमा तिथि के दिन पीपल के वृक्ष में माता लक्ष्मी वास करती हैं। इस दिन पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करना चाहिए। चैत्र पूर्णिमा की संध्या में पीपल के समक्ष दीप प्रज्वलित करना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की कृपा होती है।

4.चैत्र पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा का भी विशेष महत्व होता। इस दिन रात के समय कच्चे दूध में चावल मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य देना चाहिए।अर्घ्य देते समय 'ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमसे नम:' या 'ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:' मंत्र का जाप करना भी लाभकारी होता है।

5.वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं से परेशान हैं तो चैत्र पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करें। इस दिन पति-पत्नी को एक-साथ मिलकर चंद्र देव को अर्घ्य देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं। 

उद्घोषणा:- यह जानकारी भारत के प्राचीन धर्म शास्त्र एवं कथाओं पर आधारित है। जो वैष्णव संप्रदाय के लिए है। जो लोग धार्मिक कार्यों के लिए वैष्णव परंपराओं का पालन नहीं करते उनके लिए यह जानकारी उपयोगी नहीं है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !