BHOPAL के अशोक मनवाणी साहित्य अकादमी सिंधी एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य नियुक्त

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रसिद्ध साहित्यकार श्री अशोक मनवाणी को साहित्य अकादमी दिल्ली के सिंधी भाषा के परामर्श मंडल (sindhi language advisory board) में सदस्य नियुक्त किया गया है। श्री अशोक मनवाणी की अब तक 11 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। लोकप्रिय कहानीकार है, नाटक एवं लघु कथाएं लिखते हैं और अभिनेत्री साधना की बहुचर्चित बायोग्राफी के लेखक हैं।

साहित्य अकादमी में मध्य प्रदेश से दो साहित्यकार

साहित्य अकादमी दिल्ली के सिंधी भाषा के परामर्श मंडल में मध्य प्रदेश से 2 सदस्यों का मनोनयन हुआ है। सिंधी और हिंदी की वरिष्ठ महिला लेखक श्रीमती रश्मि रामानी इंदौर और भोपाल के रचनाकार एवं अनुवादक अशोक मनवाणी को इसमें शामिल किया गया है। कुल 10 सदस्यों को परामर्श मंडल में शामिल किया गया है। इसमें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली राज्यों से सदस्य शामिल किए गए हैं। 

साहित्य अकादमी दिल्ली का सिंधी भाषा परामर्श मंडल

सिंधी भाषा संयोजक मोहन हिमथानी नई दिल्ली बनाए गए हैं। एडवाइजरी बोर्ड के अन्य सदस्यों में शोभा लालचंदानी मुंबई, विनोद आसुदानी नागपुर ,साहिब बिजानी गुजरात, सुरेश बबलानी, राजस्थान, जयेश शर्मा दिल्ली, मनोज चावला और कैलाश शादाब रायपुर भी शामिल है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!