मध्यप्रदेश के 23 जिलों में ओलावृष्टि होगी, अन्य कई जिलों में आंधी और बारिश- MP WEATHER FORECAST

भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के 23 जिलों के लिए ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलेगी और बारिश होगी। वज्रपात का खतरा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बादलों की यह स्थिति दिनांक 10 मार्च 2023 तक ऐसी ही बनी रह सकती है।

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

इन जिलों में घनघोर बादल, ओलावृष्टि की संभावना

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ निवाड़ी पन्ना, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर एवं उमरिया जिला में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए हुए हैं और सभी स्थानों पर तेज आंधी, बारिश और वज्रपात का खतरा है। यह दक्षिण पश्चिम से आए मानसून के बादल नहीं है इसलिए इनका व्यवहार कैसा होगा इसका पूर्वानुमान लगाना मुश्किल हो रहा है। कृपया सावधान रहें।

मध्य प्रदेश मौसम समाचार

पिछले 24 घन्टो के दौरान प्रदेश के भोपाल संभाग में अधिकांश स्थानों पर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, ग्वालियर सागर एवं इंदौर सभागों के जिलों में कहीं-कही वर्षा दर्ज की गई तथा शेष सम्भागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। 

अधिकतम तापमानों में नर्मदापुरम संभाग में काफी बढ़े एवं सम्भागों के जिलो मे विशेष परिवर्तन नही हुआ। शेष सम्भागों के जिलो मे विशेष परिवर्तन नही हुआ। ये ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभागो के जिलों में सामान्य से अधिक रहें तथा शेष सम्भागों के जिलो मे सामान्य से रहे। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6°C धार में दर्ज किया। 

न्यूनतम तापमानों में सभी सम्भागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नही हुआ। वे रीवा और ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागो के जिलों में सामान्य रहें। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0°C नरसिंहपुर में दर्ज किया। वर्षा के प्रमुख आंकडे (सेमी में ):- विदिशा 4, कोलार, चचौडा 2, भोपाल सिटी नवीबाग, वरला मनासा, सुबारसरा, जीरापुर 1 सेमी। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !