सिविल सर्जन, NHM डॉक्टर की सेवा समाप्त नहीं कर सकता, श्रीवास्तव बहाल- MP karmchari news

Bhopal Samachar
जबलपुर
। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी आम नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हैं परंतु स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नहीं होते इसलिए स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी उनकी सेवाएं समाप्त नहीं कर सकता। इस सत्य के उद्घाटन के बाद विक्टोरिया हॉस्पिटल के डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव की सेवा समाप्ति का आदेश निरस्त कर दिया गया। 

विगत दिनों सिविल सर्जन द्वारा जबलपुर जिला सरकारी अस्पताल (विक्टोरिया हॉस्पिटल) में भेषज विशेषज्ञ डा. आलोक श्रीवास्तव की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया गया था। सिविल सर्जन का यह आदेश कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बन गया था। इस दौरान स्पष्ट किया गया कि डॉ आलोक श्रीवास्तव की नियुक्ति राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हुई है। जबकि सिविल सर्जन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी हैं। इस प्रकार दोनों के डिपार्टमेंट अलग हैं। 

आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं देने के कारण सिविल सर्जन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों की निगरानी कर सकते हैं और यदि किसी मामले में कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसे दंडित करने अथवा सेवाएं समाप्त करने के लिए अनुशंसा कर सकते हैं, परंतु NHM के कर्मचारियों को आदेश नहीं दे सकते और सेवाएं समाप्त नहीं कर सकते। 

इस सत्य के उद्घाटन के बाद जबलपुर सिविल सर्जन द्वारा जारी किया गया सेवा समाप्ति आदेश निरस्त कर दिया गया डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव पूर्व की तरह विक्टोरिया हॉस्पिटल में सेवाएं देंगे एवं सिविल सर्जन उनकी सेवा समाप्ति के लिए नए सिरे से अनुशंसा करेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!