BHOPAL NEWS- सीक्रेट शादी का नतीजा, लड़की के फोटो वायरल हो गए, लड़का जेल में

भोपाल
। बदलते जमाने के साथ प्यार और शादी जैसे गंभीर मामले भी इवेंट बनते जा रहे हैं। कॉल सेंटर में काम करने वाली लड़की और इंजीनियरिंग पास आउट लड़के ने आर्य समाज मंदिर जाकर सीक्रेट शादी कर ली। परिवार वालों को भी नहीं बताया। कुछ समय बाद रिश्ता टूट गया। लड़की के फोटो वायरल हो गए और लड़के के खिलाफ FIR दर्ज हो गई। अब इंजीनियर अपने ऑफिस नहीं बल्कि जेल जाएगा। फिलहाल पुलिस तलाश रही है। 

भोपाल शहर के अयोध्या नगर पुलिस थाने के टीआई नीलेश अवस्थी के अनुसार 25 साल की युवती अयोध्या नगर इलाके में रहती है और एक काल सेंटर में काम करती है। आरोपी कटनी निवासी प्रहलाद सेन इंजीनियर है। दोनों वर्ष 2018 में एक ही कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। दोनों की सरकारी नौकरी तो नहीं लगी लेकिन एक दूसरे से लगन लग गई। पहले दोस्ती हुई, फिर अफेयर और फिजिकल रिलेशन। 

दोनों ने सन 2019 में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और शादी का प्रमाण पत्र भी बनवा लिया। यह एक सीक्रेट शादी थी। दोनों ने अपने परिवार वालों को कुछ नहीं बताया। नतीजा यह हुआ कि मैरिड लाइफ में तनाव बढ़ने लगा। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका प्राइवेट पति सीक्रेट शादी के बाद उसके साथ मारपीट करने लगा था। अप्राकृतिक के लिए मजबूर करता था। वीडियो दिखाता था और फिर वैसा ही करवाता था। लड़की को जब समझ में आ गया कि उसका पति उसे पत्नी की तरह ट्रीट नहीं कर रहा है तो उसने शादी से ब्रेकअप कर लिया।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार इस बात से नाराज होकर लड़के ने 15 दिन पहले धमकी दी कि वह उसे किसी और से शादी नहीं करने देगा और यदि उसने किसी के साथ रहने की कोशिश की तो सुहागरात और बेडरूम वाले फोटो वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। सीक्रेट शादी वाला रिश्ता तोड़ने के बदले उसने ₹1200000 की मांग की। 

तनाव का लेवल हाई हो जाने के बाद लड़की ने अपने परिवार वालों को सब कुछ बताया। लड़की के घरवालों ने लड़के को समझाने की कोशिश की परंतु वह नहीं माना। उल्टा लड़के का भाई भी उसका सपोर्ट करने लगा। जब लड़की वाले दबाव में नहीं आए तो बेडरूम वाले फोटो वीडियो और मैरिज सर्टिफिकेट इंटरनेट पर अपलोड कर दिए। इसके बाद मामला पुलिस के पास आया। 

अयोध्या नगर पुलिस थाने में लड़का और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !