बड़ी खबर, प्रियंका गांधी ने सिर्फ कमलनाथ को बधाई नहीं दी- MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेताओं के लिए आज इससे बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ शायद कोई नहीं हो सकती। प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश नगर निगम महापौर पद पर जीत के लिए सबको बधाई दी लेकिन कमलनाथ तो दूर की बात छिंदवाड़ा तक का नाम नहीं लिया। 

मध्य प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण प्रियंका गांधी का बयान

प्रियंका गांधी ने आज अपने स्टेटमेंट में लिखा कि, मप्र नगर निकाय चुनावों में सराहनीय व साहसी प्रदर्शन के लिए मप्र कांग्रेस के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई।भाजपा सरकार के चौतरफा हमलों, धन-बल के बावजूद आपकी जी-तोड़ मेहनत ने आज ग्वालियर नगर निगम में 57 साल बाद व जबलपुर में 23 साल बाद कांग्रेस का झंडा गाड़ कर इतिहास रच दिया। जनमुद्दों पर संघर्ष व जनसेवा के मूलमंत्र के साथ मैदान में डटे रहिए, आने वाले समय में गांव-गांव, नगर-नगर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जनहितैषी व देश को जोड़ने वाली विचारधारा का परचम लहराएगा। 

कांग्रेस पार्टी 3 नगर निगम जीती, प्रियंका गांधी ने सिर्फ 2 को बधाई दी

वैसे तो सब समझ में आ गया होगा लेकिन फिर भी लिख देते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश में नगर निगम महापौर के तीन चुनाव (जबलपुर, ग्वालियर और छिंदवाड़ा) जीते लेकिन प्रियंका गांधी ने सिर्फ ग्वालियर और जबलपुर वालों को बधाई दी है। कमलनाथ को बधाई देना तो दूर की बात छिंदवाड़ा का नाम तक नहीं लिया। 
 

फ्लैश बैक
सन 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की पराजय के बाद जब राहुल गांधी ने इस्तीफा दिया। तब प्रियंका गांधी ने पार्टी के कुछ नेताओं को कांग्रेस का हत्यारा कहा था। बताया गया था कि इन नेताओं में एक नाम कमलनाथ का भी था। कमलनाथ की राहुल गांधी से बिल्कुल नहीं पटती और प्रियंका गांधी को यह बात पसंद नहीं है। यही कारण है कि प्रियंका गांधी, मध्य प्रदेश के विषय में बात ही नहीं करतीं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!