मध्यप्रदेश में पोलिंग पार्टियों से टोल टैक्स वसूली का विरोध- MP karmchari news

Updesh Awasthee
जबलपुर।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे ने बताया है कि पंचायत चुनाव कार्य में लगाए गए शासकीय कर्मचारियों से सीहोरा, शहपुरा ,बरेला, आदि टोल नाकों में अवैध बसूली की जा रही है, विभागों के परिचय पत्र या चुनाव कार्य की डियूटी के पत्र को नही माना जा रहा है। 

चुनाव कार्य अतिमहत्वपूर्ण होंने के कारण टोल टैक्स बसूली नही की जानी चाहिए थी,लेकिन टोल नाकों में कर्मचारियों से बदसुलूकी की जाती है। सम्मान से बात भी नही की जा रही, मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, संतोष मिश्रा, नरेस शुक्ला, विश्वदीप पटेरिया, मुकेश चतुर्वेदी, संजय गुजराल आदि ने इसका कड़ा विरोध किया है। 

धीरेन्द्र सिंह, मुकेश मरकाम,प्रसांत सोंधिया ,रविकांत दहायत, देव दोनेरिया, एस के बांदिल, प्रदीप पटेल,अजय दुबे,योगेंद्र मिश्रा,दुर्गेश पांडेय, मंसूर वेग, नितिन अग्रवाल,आसुतोष तिवारी,राकेश उपाध्याय, नरेंद्र सेन ने चुनाव कार्य  से आने जाने वालों से टोल टैक्स ना लिए जाने की मांग की जावे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!