MP karmchari news- मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखने वाला कर्मचारी नेता सस्पेंड, कलेक्टर की कार्रवाई

Datia MP Government employees news

ग्वालियर। मुख्यमंत्री से पत्राचार के आरोप में दतिया के कलेक्टर संजय कुमार ने कर्मचारी नेता राजकुमार शोभने को सस्पेंड कर दिया। कर्मचारी नेता ने पहले से सस्पेंड कर्मचारी को बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख दी थी।

कर्मचारी नेता के निलंबन आदेश में बताया कि लिपिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शोभने ने 23 अप्रैल को पत्र के द्वारा मप्र राज्य कर्मचारी संघ के वेदप्रकाश यादव को निलंबन से बहाल किए जाने हेतु मुख्यमंत्री को सीधे पत्राचार किया। पत्राचार वेदप्रकाश यादव की ई-मेल आईडी से किया गया। इसके संबंध में शोभने को 11 मई को कार्यालयीन पत्र के माध्यम से कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब चाहा। शोभने ने 30 मई को जवाब प्रस्तुत किया। 

दिए गए जवाब में उल्लेखित तथ्य संतोषजनक न होने से 24 मई को शोभने को समक्ष में सुना गया। जिसमें शोभने ने बताया कि 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र पर बिना पढ़े हस्ताक्षर किए हैं। शोभने को लिखित में उक्त बात देने हेतु शाम साढ़े पांच बजे तक का समय दिया गया था लेकिन उनके द्वारा लिखित में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए। 

जिलाध्यक्ष शोभने ने कलेक्टर के विरुद्ध द्वेषपूर्ण से ग्रसित होकर षड़यंत्र के तहत मनमाने ढंग से संबंधित को अपना पक्ष रखने का अवसर मौका दिए बिना एक पक्षीय असंवैधानिक एवं योजनाबद्ध तरीके से आधारहीन कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना सीधे मुख्यमंत्री से पत्राचार किया। इसी के चलते कलेक्टर ने शोभने को निलंबित करते हुए सेंवढ़ा तहसील मुख्यालय अटैच किया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !