MP NEWS- एक और कट्टा क्वीन, इस बार LLB बॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार

Updesh Awasthee
इंदौर।
एक दिन पहले ही ग्वालियर में कट्टा क्वीन का मामला सामने आया था। पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया था। लड़की को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। दूसरे दिन उज्जैन में ऐसा ही मामला सामने आ गया। इस बार पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तारी की है। 

मामला उज्जैन के मक्सी रोड से पंवासा का है। पॉइंट पर तैनात पुलिस ने देखा कि एक लड़का और लड़की की गतिविधियां संदिग्ध है। दोनों पाइप फैक्ट्री की तरफ जा रहे हैं। दोनों को रोककर पूछताछ की गई। लड़के ने अपना नाम कृतज्ञ भदौरिया उम्र 22 वर्ष, एलएलबी स्टूडेंट बताया। लड़की ने अपना नाम श्यामा डाबी उम्र 20 साल, BA स्टूडेंट बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से अवैध देसी कट्टा और देसी पिस्तौल मिले। उनके पास जिंदा कारतूस भी थे। 

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान लड़की के मोबाइल फोन में अवैध हथियार के साथ कई फोटो मिले हैं। लड़की का कहना है कि अपने फ्रेंड सर्किल में दबदबा बनाने के लिए उसने सभी फोटो अपलोड किए थे। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से मिले हथियार जंग लगे हुए हैं, लेकिन यह पता करना जरूरी है कि दोनों का किसी गिरोह से कोई कनेक्शन तो नहीं है।

लड़की के पिता मजदूर, लड़के के पिता पंचर बनाते हैं 

अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए दोनों स्टूडेंट्स निर्धन परिवार से हैं। टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि लड़की के पिता मजदूरी करते हैं और लड़के के पिता पंचर बना कर परिवार का संचालन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!