MP WEATHER FORECAST- 6 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, रात में ना निकले, सूर्योदय तक घरों में रहे

Updesh Awasthee
भोपाल
। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस के इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। यानी यह कोहरा ट्रैफिक के लिए परेशानी पैदा कर सकता है।

मध्य प्रदेश के इन 6 जिलों के लिए घना कोहरा की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग की मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार भिंड, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिला में 8 दिसंबर 2021 की सुबह घना कोहरा पड़ सकता है। इनके आसपास के जिलों में भी कोहरा बना रहेगा। घने कोहरे की स्थिति में यातायात प्रभावित हो सकता है। अतः नागरिकों से अपील की गई है कि रात्रि से लेकर दूसरे दिन सूर्योदय तक यथासंभव यात्राएं स्थगित कर दें। 

मध्य प्रदेश मौसम का पूर्वानुमान

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ जिसे मोटे तौर पर लॉन्ग के साथ एक ट्रफ के रूप में देखा जा रहा है। 62°E अक्षांश के उत्तर में. निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में 27°N. इसके प्रभाव में, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में 07-09 और हिमाचल प्रदेश में 08 और 09 दिसंबर को हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। इसके कारण अगले चार-पांच दिनों में मध्य प्रदेश के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!