RASHIFAL OCTOBER 2021- 12 में से 6 राशि वालों की किस्मत खुल सकती है

Updesh Awasthee
ज्योतिष विज्ञान में शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि और वैभव प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करके दिनांक 2 अक्टूबर 2021 को सुबह 9.35 बजे से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। 30 अक्टूबर को 15.56 बजे तक शुक्र इसी राशि में रहेंगे। 

शुक्र ग्रह के वृश्चिक राशि में गोचर के कारण 12 में से 6 राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। इनमें से कुछ का तो भाग्योदय होने वाला है। जिन व्यक्तियों की जन्मपत्रिका में स्थितियां अनुकूल है, वह लोग इस 1 महीने में पूरे साल से ज्यादा धन कमा सकते हैं। सुख, समृद्धि और वैभव का आनंद ले सकते हैं। पढ़िए गोचर के अनुसार शुक्र ग्रह से प्रभावित होने वाली 6 राशियों का राशिफल:-

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र के गोचर का राशिफल

शुक्र का गोचर आपके सप्तम भाव में होगा। जिसके कारण यह राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस दौरान वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में पड़े जातकों का प्रेम विवाह हो सकता है। मीडिया और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को लाभ होगा।

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र के गोचर का राशिफल

शुक्र गोचर आपके पंचम भाव में होने से यह राशि परिवर्तन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कला और लेखन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र के गोचर का राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा। शुक्र गोचर आपके लिए में सुख और शांति लाएगा। इस दौरान आपको वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

तुला राशि वालों के लिए शुक्र के गोचर का राशिफल

शुक्र आपके राशि स्वामी हैं। शुक्र का गोचर आपके द्वितीय भाव में होगा। वाणी में मधुरता रहेगी। गोचर काल में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र के गोचर का राशिफल

शुक्र गोचर काल में आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। शुक्र का गोचर आपके प्रथम भाव में होगा। वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

मकर राशि वालों के लिए शुक्र के गोचर का राशिफल

शुक्र गोचर आपके एकादश भाव में होगा। जिसके चलते आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। शुक्र गोचर काल में आपके सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!