BHOPAL में संडे को मौसम की आखिरी ठंड इंजॉय कीजिए, यह दिन वापस नहीं आएगा - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वसंत ऋतु अपना प्रभाव दिखा चुकी है। उत्तर पूर्व की ठंडी हवाओं के कारण एक बार फिर भोपाल शहर में ठंड लौट आई है परंतु यह ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। यदि आप सर्दी के मौसम को इंजॉय करना चाहते हैं तो संडे सबसे बेस्ट है। सुबह कोहरा रहेगा और रात को भी अच्छी ठंड पड़ेगी। कैम्प फायर का आनंद उठा सकते हैं। इस साल के लिए यह लास्ट चांस है। इसके बाद शायद ही ऐसा संडे 2021 में वापस आए। मौका भी है दस्तूर भी क्योंकि संडे को वेलेंटाइन वीक का पहला दिन है।

8 फरवरी के बाद भोपाल के मौसम में परिवर्तन हुआ

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप में उत्तर में स्थित है। अन्य चक्रवातीय गतिविधियां उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय है। साथ ही अन्य चक्रवातीय गतिविधियां दक्षिणी असम के ऊपर तथा श्रीलंका तट से विषुवतीय हिंद महासागर क्षेत्रों तक पूर्वी हवाओं के बीच एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसी कारण 8 फरवरी से अगले कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के ऊपरी हिमालयीय क्षेत्रों को प्रभावित करने की संभावना है। इसी कारण भोपाल में तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि अभी इसी तरह कम ज्यादा होता रहेगा।

भोपाल में शनिवार को घना कोहरा था, रविवार को भी रहेगा

भोपाल में रात के तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह घना कोहरा रहा। इससे दृश्यता 50 मीटर तक रह गई। रात का तापमान करीब ढाई डिग्री गिरकर 11.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 1 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने रविवार को भी घना कोहरा होने की संभावना जताई है। रात का पारा 9 डिग्री तक आने की संभावना जताई है।

भोपाल में 3 फरवरी को गर्मी लगने लगी थी, 6 फरवरी को ठंड हो गई

राजधानी में बीते तीन दिन से लगातार गर्मी बढ़ रही थी। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो गया था, वहीं रात का पारा भी 14 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चला गया था। करीब तीन दिन बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 3 फरवरी को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!