BHOPAL में फरवरी की गर्मी ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा - MP NEWS

भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हवा का रुख पश्चिमी बना रहने से पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।   

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्ष 2007 से अभी तक दूसरी बार फरवरी में दिन इतना गर्म रहा। इसके पहले 21 फरवरी 2019 को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्रीसे. दर्ज हुआ था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने लगी है। इससे भोपाल और आसपास बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे हैं। उधर सोमवार से तापमान में कुछ कमी आने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्रीसे. रिकार्ड हुआ। यह सामान्य से एक डिग्रीसे अधिक है। साथ ही शुक्रवार के न्यूनतम तापमान (14.2 डिग्रीसे.) के मुकाबले 1.2 डिग्रीसे.अधिक भी रहा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि शनिवार को करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत रफ्तार से पश्चिमी हवा चली। हवा के साथ नमी आने से शाम के समय भोपाल, राजगढ़ में कुछ बादल भी छाने लगे हैं। इससे बूंदाबांदी होने की भी संभावना बढ़ गई है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!