GWALIOR: मकान मालिक ने किराएदार से रेप किया, कुल्हाड़ी दिखाकर भाग गया - MP NEWS

NEWS ROOM
0
ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में किराएदार की पत्नी से मकान मालिक द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। आरोपी ने महिला को कुल्हाड़ी के दम पर धमकाकर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, किसी से कुछ कहने पर पति को काट डालने की धमकी दी।   
 
घटना शुक्रवार रात मुरार के सुदामापुरी की है। रात भर महिला दहशत में रही। शनिवार दोपहर पति के घर लौटकर आने पर आपबीती बताई। इसके बाद दोनों ने मुरार थाने पहुंचकर शिकायत की। घटना के बाद से आरोपी मकान मालिक फरार है। उपनगर मुरार के सुदामापुरी में मेघ सिंह का मकान है। यहां कुछ महीने पहले ही एक 27 वर्षीय महिला पति के साथ किराए पर रहने आई। महिला का पति निजी संस्था में कर्मचारी है। पहले ही दिन से मकान मालिक की नजर महिला पर सही नहीं थी। 

शुक्रवार दोपहर महिला की सास बीमार होने का पता लगा था। इस पर उसका पति मां को देखने गांव चला गया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी रात को कुल्हाड़ी लेकर महिला के कमरे में पहुंचा। यहां महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने शोर मचाया, तो कुल्हाड़ी उसके गले पर रखकर धमकाया। इसके बाद दुष्कर्म किया। दो बार आरोपी ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद इसके बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। रात भर महिला डरी और सहमी रही। शनिवार दोपहर जब पति लौटकर घर पहुंचा, तो पत्नी को घबराया हुआ देख कारण पूछा। महिला ने आपबीती सुना दी। जब वह मकान मालिक को तलाशने पहुंचा, तो वह भाग गया था।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!